28.3 C
Mumbai
Tuesday, June 23, 2026
होमदेश दुनियाकांग्रेस को एक और झटका: ईरानी की बेटी से जुड़े आरोप वाला...

कांग्रेस को एक और झटका: ईरानी की बेटी से जुड़े आरोप वाला ट्वीट हटाओ 

दिल्ली हाई कोर्ट ने जयराम रमेश और पवन खेड़ा को दिया आदेश  

Google News Follow

Related

कांग्रेस अधीर रंजन के विवाद से उबरी नहीं थी कि उसे दिल्ली हाई कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। दिल्ली हाई कोर्ट ने बीजेपी नेता स्मृति ईरानी की बेटी पर लगाए आरोप वाला ट्वीट तुरंत डिलीट करने का आदेश दिया है। हाई कोर्ट कांग्रेस नेता जयराम रमेश और पवन खेड़ा को इस मामले में समन जारी किया है। ईरानी ने इस मामले में मानहानि का दावा किया था। जिस पर सुनवाई करते हुए  कोर्ट ने दोनों नेताओं को इस मामले से जुड़े ट्वीट को हटाने का निर्देश दिया है।

बता दें कि कांग्रेस नेता जयराम रमेश और पवन खेड़ा ने बीजेपी सांसद स्मृति ईरानी की बेटी पर गोवा में अवैध तरीके बार चलाने का आरोप लगाया था। इन दोनों नेताओं ने वीडियो और ट्वीट कर कहा था कि स्मृति ईरानी की बेटी एक मरे हुए इंसान के नाम पर अवैध तरीके बार लाइसेंस प्राप्त किया है। जबकि बीजेपी सांसद ने इसे मनगढ़ंत और झूठा आरोप बताया था उनका कहना था कि उनकी बेटी पर राजनीति द्वेष की वजह से ये आरोप लगाए गए हैं।

अब इस मामले की अगली सुनवाई 18 अगस्त को होगी। सांसद ईरानी ने मानहानि का केस में हाई कोर्ट ने कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, जयराम रमेश और नेट्टा डिसूजा को समन जारी कर जवाब के साथ अगली सुनवाई पर कोर्ट में शामिल होने को कहा है।
ये भी पढ़ें  

कर्नाटक में एक और हत्या, संवेदनशील इलाकों में धारा 144 लागू  

8 साल में 7.22 लाख लोगों को मिली नौकरी

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,290फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
316,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें