29.7 C
Mumbai
Sunday, October 25, 2026
होमदेश दुनियाअध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ेंगे अशोक गहलोत​ ​?​ 

अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ेंगे अशोक गहलोत​ ​?​ 

अशोक गहलोत कांग्रेस अध्यक्ष बन सकते हैं​,​ जबकि सचिन पायलट राजस्थान के मुख्यमंत्री बन सकते हैं। ​दूसरी​ ओर ​सचिन पायलट को मुख्यमंत्री बनाने के लिए विधायकों का समर्थन मिलने की संभावना कम है​|​ इस पर कांग्रेस आलाकमान को नजर रखनी होगी​|​​

Google News Follow

कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए आवेदन प्रक्रिया 24 सितंबर से शुरू होगी​|​​ मतदान 17 अक्टूबर को होगा, जबकि परिणाम 19 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और केरल के तिरुवनंतपुरम से सांसद शशि थरूर के बीच लड़ाई की चर्चा है​|​​ ​कांग्रेस​ नेता सचिन पायलट ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अशोक गहलोत ​कांग्रेस​ अध्यक्ष​ बनने के बाद भी मुख्यमंत्री का पद छोड़ने को तैयार नहीं हैं। ​

​अशोक गहलोत ने मंगलवार को राजस्थान के विधायकों की बैठक की​|​​ इस बैठक में उन्होंने कहा​ कि ​यदि​​ राहुल गांधी कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव नहीं लड़ते हैं तो मैं अर्जी दाखिल करूंगा​|​​​ वही,​ ​ ​सचिन पायलट ने अशोक गहलोत पर निशाना साधते हुए कहा कि ‘एक व्यक्ति, दो पद’ से काम नहीं चलेगा| गहलोत पार्टी अध्यक्ष के पद के साथ-साथ मुख्यमंत्री पद पर बने रहने के बारे में सोच रहे हैं​|​​ ​

​अशोक गहलोत कांग्रेस अध्यक्ष बन सकते हैं​,​ जबकि सचिन पायलट राजस्थान के मुख्यमंत्री बन सकते हैं। ​दूसरी​ ओर ​सचिन पायलट को मुख्यमंत्री बनाने के लिए विधायकों का समर्थन मिलने की संभावना कम है​|​ इस पर कांग्रेस आलाकमान को नजर रखनी होगी​|​​

​शशि थरूर ने सोमवार को कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की। इस बैठक के बाद अध्यक्ष पद पर चर्चा शुरू हो गई। ​कांग्रेस​ अध्यक्ष​ पद के लिए गांधी परिवार का समर्थन महत्वपूर्ण है। हालांकि सोनिया ने थरूर को आश्वासन दिया कि यह चुनाव पूरी तरह पारदर्शी तरीके से कराया जाएगा​|​​ कांग्रेस​ अध्यक्ष पद का​ यह चुनाव ​काफी​ रोचक​ होगा। अब तक, महाराष्ट्र सहित कम से कम सात से आठ राज्य कांग्रेस समितियों ने राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाने के लिए प्रस्ताव पारित किए हैं। हालांकि चर्चा है कि राहुल गांधी इसके लिए तैयार नहीं हैं।

​यह भी पढ़ें-​

पीएम केयर्स फंड के ट्रस्टियों में उद्योगपति रतन टाटा शामिल

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें