28.9 C
Mumbai
Thursday, October 22, 2026
होमदेश दुनियापीएम केयर्स फंड के ट्रस्टियों में उद्योगपति रतन टाटा शामिल

पीएम केयर्स फंड के ट्रस्टियों में उद्योगपति रतन टाटा शामिल

PMO ने एक बयान में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने पीएम केयर्स फंड में तहे दिल से योगदान देने के लिए देश के लोगों की सराहना की| वहीं ट्रस्टियों ने भी देश के लिए महत्वपूर्ण समय में फंड द्वारा निभाई गई भूमिका की सराहना की|

Google News Follow

उद्योगपति रतन टाटा को पीएम केयर फंड के ट्रस्टियों में शामिल किया गया है। रतन टाटा के साथ ही सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज जस्टिस केटी थॉमस, पूर्व डिप्टी स्पीकर करिया मुंडा समेत कई नामी लोगों को भी ट्रस्टी बनाया गया है​|​​ ​इस नियुक्ति के बाद प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक बयान जारी कर सभी नवनियुक्त न्यासियों का स्वागत किया। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी पीएम केयर फंड के ट्रस्टी हैं।

पीएम केयर्स फंड के ट्रस्ट ने अपने एडवायजरी बोर्ड के गठन के लिए कुछ प्रतिष्ठित व्यक्तियों को नामित करने का भी फैसला किया है| इनमें भारत के पूर्व नियंत्रक और महालेखा परीक्षक (CAG) राजीव महर्षि, इंफोसिस फाउंडेशन की पूर्व अध्यक्ष सुधा मूर्ति, टीच फॉर इंडिया के को फाउंडर और इंडिकॉर्प्स और पीरामल फाउंडेशन के पूर्व सीईओ आनंद शाह शामिल हैं|

PMO ने एक बयान में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने पीएम केयर्स फंड में तहे दिल से योगदान देने के लिए देश के लोगों की सराहना की| वहीं ट्रस्टियों ने भी देश के लिए महत्वपूर्ण समय में फंड द्वारा निभाई गई भूमिका की सराहना की|

उन्होंने कहा कि पीएम केयर्स फंड की सहायता से एक व्यापक स्तर पर आपातकालीन स्थितियों का सामना किया गया| इससे न केवल राहत सहायता के माध्यम लोगों की मदद की गई बल्कि रोकथाम उपायों और अपनी क्षमता निर्माण पर भी काम किया गया| सभी नवनिर्मित ट्रस्टियों का पीएम मोदी ने स्वागत किया|

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में 20 सितंबर​ 2022 को पीएम केयर फंड के ट्रस्टियों की बैठक हुई​|​​ इस बैठक में पीएम केयर फंड के माध्यम से किए गए विभिन्न कार्यों को प्रस्तुत किया गया​|​​ इस बैठक में रतन टाटा भी मौजूद थे। उसके बाद आज उन्हें पीएम केयर फंड के ट्रस्टियों में शामिल किया गया है।
​यह भी पढ़ें-​

तेजस ठाकरे के राजनीति में आने पर आदित्य ठाकरे की पहली प्रतिक्रिया

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें