अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ेंगे अशोक गहलोत​ ​?​ 

अशोक गहलोत कांग्रेस अध्यक्ष बन सकते हैं​,​ जबकि सचिन पायलट राजस्थान के मुख्यमंत्री बन सकते हैं। ​दूसरी​ ओर ​सचिन पायलट को मुख्यमंत्री बनाने के लिए विधायकों का समर्थन मिलने की संभावना कम है​|​ इस पर कांग्रेस आलाकमान को नजर रखनी होगी​|​​

अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ेंगे अशोक गहलोत​ ​?​ 

Will Ashok Gehlot contest for the post of President?

कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए आवेदन प्रक्रिया 24 सितंबर से शुरू होगी|​​ मतदान 17 अक्टूबर को होगा, जबकि परिणाम 19 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और केरल के तिरुवनंतपुरम से सांसद शशि थरूर के बीच लड़ाई की चर्चा है|​​ कांग्रेस​ नेता सचिन पायलट ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अशोक गहलोत कांग्रेस​ अध्यक्ष​ बनने के बाद भी मुख्यमंत्री का पद छोड़ने को तैयार नहीं हैं।

अशोक गहलोत ने मंगलवार को राजस्थान के विधायकों की बैठक की|​​ इस बैठक में उन्होंने कहाकि यदि​​ राहुल गांधी कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव नहीं लड़ते हैं तो मैं अर्जी दाखिल करूंगा|​​​ वही,​ ​ ​सचिन पायलट ने अशोक गहलोत पर निशाना साधते हुए कहा कि ‘एक व्यक्ति, दो पद’ से काम नहीं चलेगा| गहलोत पार्टी अध्यक्ष के पद के साथ-साथ मुख्यमंत्री पद पर बने रहने के बारे में सोच रहे हैं|​​

अशोक गहलोत कांग्रेस अध्यक्ष बन सकते हैं​,​ जबकि सचिन पायलट राजस्थान के मुख्यमंत्री बन सकते हैं। दूसरी​ ओर ​सचिन पायलट को मुख्यमंत्री बनाने के लिए विधायकों का समर्थन मिलने की संभावना कम है| इस पर कांग्रेस आलाकमान को नजर रखनी होगी|​​

शशि थरूर ने सोमवार को कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की। इस बैठक के बाद अध्यक्ष पद पर चर्चा शुरू हो गई। कांग्रेस​ अध्यक्ष​ पद के लिए गांधी परिवार का समर्थन महत्वपूर्ण है। हालांकि सोनिया ने थरूर को आश्वासन दिया कि यह चुनाव पूरी तरह पारदर्शी तरीके से कराया जाएगा|​​ कांग्रेस​ अध्यक्ष पद का​ यह चुनाव काफी​ रोचक​ होगा। अब तक, महाराष्ट्र सहित कम से कम सात से आठ राज्य कांग्रेस समितियों ने राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाने के लिए प्रस्ताव पारित किए हैं। हालांकि चर्चा है कि राहुल गांधी इसके लिए तैयार नहीं हैं।

​यह भी पढ़ें-​

पीएम केयर्स फंड के ट्रस्टियों में उद्योगपति रतन टाटा शामिल

Exit mobile version