Ayodhya: माहौल बिगाड़ने की साजिश, सीसीटीवी की फुटेज से 7 गिरफ्तार

अयोध्या में मस्जिदों के दरवाजे पर और एक मजार के पास आपत्तिजनक चीजें फेंककर शहर का सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने की कोशिश की गई|

Ayodhya: माहौल बिगाड़ने की साजिश, सीसीटीवी की फुटेज से 7 गिरफ्तार

यूपी की अयोध्या में धार्मिक माहौल बिगाड़ने की साजिश का पर्दाफाश उस समय हुआ है, जब पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर साजिश रचने के आरोप में 7 लोगों को गिरफ्तार किया है|  साजिशकर्ताओं में मुख्य आरोपी महेश मिश्रा हिंदू योद्धा संगठन का प्रमुख बताया जा रहा है| घटना में शामिल चार लोगों की तलाश की पुलिस तलाश कर रही है|

पुलिस ने बताया कि कुछ असमाजिक तत्वों ने एक धार्मिक ग्रंथ के फटे पन्ने, गाली-गलौज के पत्र और कथित रूप से सुअर के कच्चे मांस के टुकड़े जैसी कुछ आपत्तिजनक चीजें फेंककर सांप्रदायिक माहौल खराब करने की कोशिश की थी|

इस मामले में  ‘हिंदू योद्धा संगठन’ समूह के सात सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है| वही, पुलिस ने बताया कि समूह के नेता महेश मिश्रा एक पुराना हिस्ट्रीशीटर है, जिसके खिलाफ शहर के एक पुलिस स्टेशन में चार आपराधिक मामले दर्ज हैं|

पुलिस ने जिन अन्य सदस्यों को गिरफ्तार किया है, उनमें प्रत्यूष कुमार, नितिन कुमार, दीपक गौड़, ब्रजेश पांडे, शत्रुघ्न और विमल पांडे शामिल हैं , जो कोतवाली नगर थाना क्षेत्र के निवासी हैं| पुलिस ने इस घटना में 4 अज्ञात बदमाशों के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की है|

यह घटना तातशाह जामा मस्जिद, मस्जिद घोसियाना, कश्मीरी मोहल्ले की मस्जिद और शहर थाना क्षेत्र के पास के क्षेत्र में गुलाब शाह बाबा के नाम से मशहूर मजार में हुई| पुलिस ने बयान में कहा कि साजिश में 11 लोग शामिल थे, जिनमें से चार फरार हैं| उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की संबंधित धाराओं के​​ तहत मामला दर्ज किया गया है|

जानकारी के मुताबिक अयोध्या में मस्जिदों के दरवाजे पर और एक मजार के पास आपत्तिजनक चीजें फेंककर शहर का सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने की कोशिश की गई|

यह भी पढ़ें-

मुंबई से बनारस के लिए चलेगी टीचर्स स्पेशल ट्रेन

Exit mobile version