29 C
Mumbai
Wednesday, February 4, 2026
होमदेश दुनियाअभिषेक बनर्जी का विवादित बयान, 'हिंसा करने वालों को गोली मार देते'  

अभिषेक बनर्जी का विवादित बयान, ‘हिंसा करने वालों को गोली मार देते’  

कोर्ट में याचिका दायर कर केस दर्ज करने निर्देश देने की मांग

Google News Follow

Related

टीएमसी नेता और ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी ने एक विवादित बयान देकर फंस गए हैं। टीएमसी नेता के खिलाफ बीजेपी नेता ने कोर्ट के चौखट पर पहुंच गए हैं। उन्होंने कोलकता की एक कोर्ट में एक याचिका दायर कर अपील की है कि अभिषेक के विरुद्ध केस दर्ज करने का निर्देश दिया जाए। बीजेपी नेता ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज करने से मना कर दिया।

यह याचिका भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुकान्त मजूमदार ने गुरुवार को कोलकाता की एक कोर्ट में एक याचिका दायर की। जिसमें कहा गया है कि बनर्जी ने हिंसा में लिप्त लोगों पर गोली चलाने की बात कही थी। बीजेपी नेता के वकील ने कहा कि मजूमदार ने कोर्ट से अनुरोध किया है कि बनर्जी के खिलाफ मामला दर्ज करने की अनुमति दी जाए। इस याचिका में आरोप लगाया गया है कि बनर्जी पुलिस को गोली मारने के लिए उकसा रहे थे।
बात उस समय की जब एक पुलिस अधिकारी को 14 सितंबर को बनर्जी अस्पताल में देखने गए थे। उस समय उन्होंने कहा कि अगर उस दौरान वे मौके पर उपस्थित होते तो हिंसा और आगजनी में लिप्त लोगों के सिर में गोली मार देते। बता दें बीजेपी द्वारा 13 सितंबर रैली निकली गई थी। जिसमें संबंधित पुलिस अधिकारी से मारपीट हुई थी। इस रैली में आगजनी भी हुई थी। जिसके बाद कई बीजेपी नेताओं को गिरफ्तार किया गया था।
मीडिया रिपोर्ट में कहा गया था कि टीएमसी नेता और ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी  ने कहा था कि  मैंने देबाशीष बाबू से कहा था कि मै उन्हें सैल्यूट करता हूं। उन्होंने कुछ नहीं किया।अगर मै वहां होता तो और मेरे सामने पुलिस के वाहन में आग लगाई जाती तो और उनसे मारपीट होती मै उन्हें सिर में गोली मार देता।
ये भी पढ़ें 

गर्भपात ​को लेकर सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला

पीएफआई संगठन का सुप्रीम कोर्ट की ओर रुख

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,277फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
290,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें