29 C
Mumbai
Friday, September 25, 2026
National Stock Exchange of India Limited
होमदेश दुनिया​​'कोर्बेवैक्स' वैक्सीन को मंजूरी, डीसीजीआई ने दी हरी झंडी  ​

​​’कोर्बेवैक्स’ वैक्सीन को मंजूरी, डीसीजीआई ने दी हरी झंडी  ​

कोविड-19 वैक्सीन कोर्बेवैक्स को 18 साल और उससे अधिक आयु वाले लोगों के बूस्टर डोज के लिए मंजूरी दे दी गई है​|​​ वैक्सीन का निर्माण करने वाली बायोलॉजिकल ई ने इसकी जानकारी दी​|​​

Google News Follow

Related

- Advertisement -National Stock Exchange

ओमिक्रॉन वेरिएंट के सब वेरिएंट्स ‘बीए-4’ और ‘बीए-5’BA के कारण देश के कुछ क्षेत्रों में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले तेजी से बढ़े हैं| इसकी रोकथाम के लिए हेल्थ एक्सपर्ट्स ने कोविड वैक्सीनेशन की रफ्तार बढ़ाने और बूस्टर डोज लेने की सलाह दी है| ताकि कोरोना के नए वेरिएंट्स के खिलाफ ज्यादा बेहतर इम्युनिटी मिल सके ​| वही, भारत के औषधि महानियंत्रक (डीसीजीआई) से इसे हरी झंडी भी दी गयी है|

कोविड-19 वैक्सीन कोर्बेवैक्स को 18 साल और उससे अधिक आयु वाले लोगों के बूस्टर डोज के लिए मंजूरी दे दी गई है​|​​ वैक्सीन का निर्माण करने वाली बायोलॉजिकल ई ने इसकी जानकारी दी​|​​
इससे पहले ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया ने अप्रैल के आखिरी में 5 से 12 साल के बच्चों के लिए कोर्बेवैक्स की इमरजेंसी इस्तेमाल के लिए अनुमति दी थी​|​​ सरकार के टीकाकरण कार्यक्रम के तहत इसकी कीमत 145 रुपए तय की गई​|​ ​

बायोलॉजिकल ई ने कोर्बेवैक्स के निर्माण में टेक्सास चिल्ड्रन हॉस्पिटल और बायलर कॉलेज ऑफ मेडिसिन के साथ गठबंधन किया था​|​ तीसरे चरण के मानव परीक्षणों में कोर्बेवैक्स ने कोरोना के डेल्टा संस्करण के खिलाफ कोविशील्ड की तुलना में बेहतर प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया का प्रदर्शन किया​|​ ​ कोरोना के डेल्टा वेरिएंट के खिलाफ इसका असर 80 प्रतिशत से अधिक पाया गया​|​ ​

यह भी पढ़ें-

पेट्रोल नहीं एथेनॉल से चलेंगे स्कूटर​ ​​- नितिन गडकरी

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,259फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
335,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें