28 C
Mumbai
Sunday, November 22, 2026
होमदेश दुनियाCorona Death : दुनिया में तीसरे स्थान पर पहुंचा भारत, जानिए अब...

Corona Death : दुनिया में तीसरे स्थान पर पहुंचा भारत, जानिए अब तक कितने लोगों की गई जान ?

Google News Follow
नई दिल्ली। भारत में कोरोना की दूसरी लहर से रोजाना ऐसे रिकॉर्ड बन रहे हैं जो चिंताजनक है।  केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के इस संबंध अपनी गहरी चिंता जाहिर की है। इस बीच देश में ऑक्सीजन, दवा आदि को लेकर अफरातफरी मची हुई है। वहीं कोरोना वायरस से होने वाली  मौतों के मामले में भारत दुनिया में तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। अभी तक अमेरिका में सबसे ज्यादा 5.92 लाख, ब्राजील में 4.04 लाख लोगों ने कोरोना की वजह से दम तोड़ा है। इसके बाद भारत नंबर आता है. बता दें कि  भारत में अब तक  कोरोना ने 2.18 लाख लोगों की जान ले चुका है।
महज 137 दिन में आये 2 करोड़ मरीज
इसके आलावा भारत दुनिया का दूसरा देश है जहां कोरोना के 2 करोड़ से ज्यादा मरीज हो गए हैं। संक्रमण की रफ्तार इतनी तेज है कि महज 137 दिन में मामले एक करोड़ से 2 करोड़ के पार पहुंच गए। इससे पहले संक्रमितों की संख्या एक लाख से एक करोड़ तक पहुंचने में 360 दिन लगे थे। मतलब चार माह में कोरोना के मामले दो गुने हो गए।
बता दें कि सोमवार को भारत में कोरोना के 3,55,828 नए मामले सामने आये  जबकि 3438  मरीजों की मौत हो गई। वर्ल्डोमीटर के मुताबिक, संक्रमितों की कुल संख्या 2 करोड़ 2 लाख 75 हजार 543 पर पहुंच गई है, जो संक्रमण के कुल मामलों का 17.13 प्रतिशत है। जबकि मृतक संख्या 2 लाख 22 हजार 666 हो गई है। देश में 01 मई को संक्रमण के रिकॉर्ड 4,01,993 नए मामले आए थे वहीं दो मई को 3,92,488 मामले सामने आए। कोरोना के ऐक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 34,44,548 हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि चिंता की बात है कि 23 राज्यों एवं संघशासित प्रदेशों में कोरोना के मामलों में अभी भी बढ़ोतरी का रुझान है। उन्होंने कहा कि 12 राज्यों में सक्रिय रोगियों की संख्या एक लाख से ज्यादा है। जबकि सात राज्यों में 50 हजार से एक लाख के बीच है।
National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें