29.8 C
Mumbai
Sunday, November 8, 2026
होमदेश दुनिया...नहीं हो सका रिश्ता : दिलीप-मधुबाला करते थे एक दूसरे से बेइंतहा...

…नहीं हो सका रिश्ता : दिलीप-मधुबाला करते थे एक दूसरे से बेइंतहा प्यार

करीब सात वर्षों तक दिलीप कुमार और मधुबाला ने अपने रिश्ते को चलाया, लेकिन कुछ गलतफहमियों ने इनके रिश्तो को हमेशा के लिए तोड़ गिया। कहा जाता है मधुबाला के पिता को उनके रिश्ते से एतराज नहीं था, लेकिन शादी के लिए उन्होंने एक शर्त रखी जिसे दिलीप कुमार ने मानने से मना कर दिया था।​

Google News Follow

​40 और 50 के दशक में हिंदी सिनेमा की बड़ी अभिनेत्री माना जाता रहा है। उन्होंने न केवल अपने अभिनय से बल्कि खूबसूरती से भी बड़े पर्दे पर लंबे समय तक राज किया था। मधुबाला ने कई बड़े कलाकारों के साथ काम किया और अपने अभिनय को लोहा भी मनवाया। उनका जन्म 1​​4 फरवरी 1933 को दिल्ली में हुआ था। मधुबाला का असली नाम बेगम मुमताज जहां देहलवी था। उनके वालिद अताउललाह खान और वालिदा आयशा बेगम थीं।

मधुबाला ने महज 14 साल की उम्र से अभिनय करना शुरू कर दिया था। उन्होंने पहली बार साल 1942 में आई फिल्म बसंत में बाल कलाकार के तौर पर अभिनय किया था। मुख्य अभिनेत्री के तौर पर मधुबाला ने साल 1947 में फिल्म नील कमल से अपने अभिनय की शुरुआत की थी। उन्होंने महल, मधुबाला, बादल, नकाब, शिरीन फरहाद, एक साल, बागी सिपाही, काला पानी, चलती का नाम गाड़ी, मुगल-ए-आजम, ब्वॉयफ्रेंड, हाफ टिकट और शराबी जैसी कई शानदार फिल्मों में अपने अभिनय का जौहर दिखाया था। उस जमाने में मधुबाला के अभिनय और खूबसूरती के दीवाने केवल भारत में ही नहीं बल्कि विदेश में थे।

हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार से साथ उनकी प्रेम कहानी के किस्से कहानियां आज भी फिल्मी गलियारों में सुनने को मिल जाते हैं। वर्ष 1951 की फिल्म ‘तराना’ की शूटिंग के वक्त यह दोनों कलाकार एक-दूसरे के करीब आए। शूटिंग सेट पर भी दोनों को हमेशा साथ देखा जाने लगा। करीब सात वर्षों तक दिलीप कुमार और मधुबाला ने अपने रिश्ते को चलाया, लेकिन कुछ गलतफहमियों ने इनके रिश्तो को हमेशा के लिए तोड़ गिया। कहा जाता है मधुबाला के पिता को उनके रिश्ते से एतराज नहीं था, लेकिन शादी के लिए उन्होंने एक शर्त रखी जिसे दिलीप कुमार ने मानने से मना कर दिया था।

यह भी पढ़ें-

कर्ज मामला : मां, बेटी और बहन को कोर्ट ने भेजा समन

 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें