28.2 C
Mumbai
Thursday, October 15, 2026
होमदेश दुनियामीडिया बैन पर ट्रंप को कोर्ट का बडा झटका

मीडिया बैन पर ट्रंप को कोर्ट का बडा झटका

CNN समेत 3 चैनलों को फिर मिली एंट्री

Google News Follow

Related

हाल ही में, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने CNN और दो अन्य चैनलों पर बैन लगा दिया था, जिसके कारण इन चैनलों के पत्रकार व्हाइट हाउस की कवरेज नहीं कर सकते थे। इस निर्णय को चुनौती देते हुए चैनलों ने अदालत का दरवाजा खटखटाया। अब अदालत ने ट्रंप को निर्देश दिया है कि इन चैनलों के पत्रकारों को व्हाइट हाउस में फिर से प्रवेश दिया जाए। न्यायाधीश ने कहा कि इस प्रकार का बैन असंवैधानिक है।

डोनाल्ड ट्रंप ने इन चैनलों पर फेक न्यूज फैलाने का आरोप लगाते हुए उनके पत्रकारों की व्हाइट हाउस में एंट्री पर रोक लगाई थी। इस फैसले के खिलाफ केवल इन तीन चैनलों ने ही नहीं, बल्कि कई अन्य चैनलों ने भी व्हाइट हाउस की कवरेज बंद कर दी थी। इसके जवाब में, व्हाइट हाउस ने ट्रंप TV नामक एक डिजिटल स्ट्रीमिंग चैनल की शुरुआत की।

इस मामले की सुनवाई डिस्ट्रिक्ट जज टिम केली ने की। उन्होंने बैन को असंवैधानिक बताते हुए ट्रंप को आदेश दिया कि CNN, MS Now और पोलिटिको के पत्रकारों को व्हाइट हाउस का ऐक्सेस बहाल किया जाए। अमेरिकी सरकार के जस्टिस डिपार्टमेंट के वकीलों ने राष्ट्रीय सुरक्षा का हवाला देते हुए इस बैन को सही ठहराने की कोशिश की, लेकिन जज ने इसे खारिज कर दिया।

डोनाल्ड ट्रंप ने पहले सोशल मीडिया पर कहा था कि ऐसे चैनलों को ‘कल्पना’ और ‘झूठ’ लिखने की अनुमति नहीं मिलनी चाहिए। वह लंबे समय से CNN के आलोचक रहे हैं। हाल ही में, जब वह संयुक्त राष्ट्र महासभा में पहुंचे, तो उन्होंने वहां भी CNN पर तंज कसा। उन्होंने कहा, ‘मैं हैरान हूं कि CNN भी यहां मुझे कवर कर रहा है। आपको मुझे कवर नहीं करना चाहिए। आपने कहा था कि आप मुझे कवर नहीं करेंगे।’ हालांकि, व्हाइट हाउस से इन चैनलों को बैन किया गया था, लेकिन संयुक्त राष्ट्र महासभा की कवरेज से किसी को भी नहीं रोका गया

यह भी पढ़ें-

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,046फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
338,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें