31.4 C
Mumbai
Friday, June 12, 2026
होमदेश दुनियाअगले दो महीनों तक $95 से ऊपर रहेंगे कच्चे तेल के दाम:...

अगले दो महीनों तक $95 से ऊपर रहेंगे कच्चे तेल के दाम: ट्रंप प्रशासन का अनुमान

Google News Follow

Related

ईरान को लेकर जारी सैन्य टकराव और पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच वैश्विक ऊर्जा बाजारों में उथल-पुथल तेज हो गई है। अमेरिकी ऊर्जा सूचना प्रशासन (EIA) ने अपने नवीनतम अल्पकालिक ऊर्जा दृष्टिकोण में अनुमान जताया है कि आने वाले दो महीनों तक कच्चे तेल की कीमत 95 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर बनी रह सकती है।

रिपोर्ट के अनुसार कच्चा तेल की कीमत अगले दो महीनों तक 95 डॉलर से ऊपर रहने की संभावना है, जिसके बाद तीसरी तिमाही में यह 80 डॉलर से नीचे आ सकती है और साल के अंत तक लगभग 70 डॉलर प्रति बैरल के आसपास पहुंचने का अनुमान है।

तेल बाजार में यह तेजी अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध के कारण आई है। रिपोर्ट के अनुसार ईरान द्वारा पश्चिम एशिया में तेल और गैस ठिकानों पर हमलों के बाद कई तेल उत्पादक देशों ने उत्पादन में कटौती की घोषणा की है, जिससे वैश्विक आपूर्ति को लेकर चिंता बढ़ गई है।

स्थिति को और गंभीर बना दिया है होर्मुज जलडमरूमध्य के बंद होने की आशंका ने। यह जलडमरूमध्य दुनिया के समुद्री मार्ग से होने वाले लगभग 20 से 25 प्रतिशत तेल और गैस व्यापार के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। इसके प्रभावित होने से वैश्विक ऊर्जा सुरक्षा पर दबाव बढ़ गया है।

संघर्ष से पहले कच्चे तेल की कीमत लगभग 72.48 डॉलर प्रति बैरल थी, लेकिन तनाव बढ़ने के बाद सोमवार को यह 119.50 डॉलर तक पहुंच गई। बाद में कीमत कुछ नरम होकर 98.96 डॉलर पर आई और मंगलवार को 87.80 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुई। यह 2022 के बाद पहली बार था जब तेल की कीमत 100 डॉलर के पार गई। उस समय रूस के यूक्रेन से संघर्ष के बाद ऊर्जा बाजार में बड़ा उछाल आया था।

EIA के अनुसार यदि होर्मुज जलडमरूमध्य दोबारा खुल जाता है तो आने वाले हफ्तों में स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो सकती है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि सऊदी अरब, इराक, कुवैत, कतर और संयुक्त अरब अमीरात जैसे प्रमुख उत्पादक देशों की उत्पादन कटौती के कारण फिलहाल आपूर्ति पर दबाव बना हुआ है।

हालांकि एजेंसी का मानना है कि इस संकट का असर अमेरिका पर सीमित रहेगा। रिपोर्ट के अनुसार अधिक कीमतों के चलते अमेरिका में तेल उत्पादन बढ़ने की संभावना है, जिससे घरेलू आपूर्ति संतुलित रह सकती है।

इसके अलावा गैस की कीमतों को लेकर भी अनुमान जताया गया है कि अमेरिका में प्राकृतिक गैस के दाम अपेक्षाकृत स्थिर रहेंगे और यह पिछले महीने के अनुमान से लगभग 13 प्रतिशत कम हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें:

एंटीलिया बम स्केयर केस में सचिन वाझे ने मांगी रिहाई

“मोजतबा को सर्वोच्च नेता मत बनाओ!” अली खामेनेई ने वसीयत में ऐसा क्यों लिखा था?

सामाजिक समरसता और भेदभाव खत्म करने के लिए विश्व हिंदू परिषद करेगी ‘समरसता यात्रा’

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,369फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
314,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें