उन्होंने कहा, “अनुशासन, निरंतरता और सही इरादा आपको हमेशा मदद करता है। मुझे लगता है कि हमें सरकार से काफी मदद और समर्थन मिला है। अगर आप इस साल टूटे नेशनल रिकॉर्ड्स की संख्या को देखें, तो यह वाकई काबिले-ए-तारीफ है।”
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात को लेकर शुभम जुयाल कहते हैं, “कॉमनवेल्थ गेम्स के बाद हमारा शेड्यूल काफी व्यस्त था, और अब मुझे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने का मौका मिला है। मुझे लगता है कि यह बहुत अच्छा मौका है क्योंकि बहुत कम लोगों को अपने देश के प्रधानमंत्री से मिलने का मौका मिलता है। ऐसी उपलब्धि के बाद, यह मुलाकात और भी खास हो जाती है। प्रधानमंत्री को खेलों में भी बहुत दिलचस्पी है।”
2026 कॉमनवेल्थ गेम्स में विमेंस डिस्कस थ्रो की ब्रॉन्ज मेडलिस्ट सीमा कालीरमन ने कहा, “प्रत्येक एथलीट का सपना होता है कि उसे ऐसा अनुभव मिले। हमारे प्रधानमंत्री हर तरह से एथलीट्स का समर्थन करते हैं और हर मामले में हमारा हौसला बढ़ाते हैं।
ग्लासगो में 2026 कॉमनवेल्थ गेम्स में मेंस शॉट पुट एफ57 में गोल्ड मेडल जीतने वाले पैरा-एथलीट सोमन राणा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात को लेकर कहा, “मैं सेना से हूं। आज प्रधानमंत्री से मिलने का मौका पाकर बहुत खुश हूं।



