27 C
Mumbai
Thursday, February 12, 2026
होमदेश दुनियाराष्ट्रीय साइबर सुरक्षा की मजबूती के लिए ‘साइबर सुरक्षा’ अभ्यास!

राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा की मजबूती के लिए ‘साइबर सुरक्षा’ अभ्यास!

यहां प्रतिभागियों की विश्लेषणात्मक क्षमता एवं साइबर सुरक्षा कौशल को परखा जा सकेगा। इसे एक उच्च गतिशील और गेमिफाइड वातावरण में संचालित किया जा रहा है। 

Google News Follow

Related

साइबर खतरों से निपटने के लिए भारतीय सुरक्षा व साइबर एजेंसियों ने खास पहल की है। डिफेंस साइबर एजेंसी ने एक व्यापक साइबर सुरक्षा अभ्यास ‘साइबर सुरक्षा’ शुरू किया गया है। इस साइबर सुरक्षा अभ्यास का आरंभ 16 जून को किया गया। इसके अलावा भारतीय सेना की एक टुकड़ी फ्रांस के साथ संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘शक्ति’ के लिए सोमवार को भारत से फ्रांस रवाना हुई है।

अभ्यास ‘साइबर सुरक्षा’ पर रक्षा मंत्रालय का कहना है कि यह अभ्यास मुख्यालय इंटीग्रेटेड डिफेंस स्टाफ के तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है। 16 जून को शुरू हुआ यह साइबर अभ्यास 27 जून तक चलेगा। इसका उद्देश्य राष्ट्रीय स्तर पर साइबर सुरक्षा व रिजीलियंस को सशक्त करना है।

इस दौरान विभिन्न प्रतिभागियों को साइबर चुनौती से जुड़ी टास्क दी जाएगी। रक्षा मंत्रालय के मुताबिक इस बहु-चरणीय अभ्यास में लक्षित प्रशिक्षण सत्र, मूल्यांकन तथा नेतृत्व के लिए एक विशेष सत्र शामिल हैं।

रक्षा क्षेत्र की राष्ट्रीय एजेंसियों एवं विभिन्न हितधारकों में से 100 से अधिक प्रतिभागी इसमें भाग ले रहे हैं। यह अभ्यास वास्तविक साइबर खतरों के परिदृश्य को सजीव रूप में दर्शाने हेतु डिजाइन किया गया है। यहां प्रतिभागियों की विश्लेषणात्मक क्षमता एवं साइबर सुरक्षा कौशल को परखा जा सकेगा। इसे एक उच्च गतिशील और गेमिफाइड वातावरण में संचालित किया जा रहा है।

रक्षा मंत्रालय का कहना है कि ऐसा इसलिए किया जा रहा है ताकि प्रतिभागियों को चुनौतियों से निपटने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हो। ‘साइबर सुरक्षा’ अभ्यास में मुख्य सूचना सुरक्षा अधिकारियों का सम्मेलन भी समाविष्ट किया गया है। इससे तकनीकी पक्षों और नेतृत्व की भूमिका के बीच समन्वय स्थापित हो सकेगा।

सम्मेलन में प्रतिष्ठित व विषय के विशेषज्ञ वक्ताओं द्वारा विचार साझा किए जाएंगे। इसका समापन एक गहन टेबल-टॉप एक्सरसाइज के साथ होगा। इस अभ्यास में प्रतिभागियों को साइबर खतरों का निर्णायक रूप से सामना करने का मौका मिलेगा। उनकी क्षमता विकसित करने में सहायता मिलेगी।

इन तैयारियों के लिए प्रतिभागियों का सामना संरचित शिक्षण और व्यावहारिक चुनौतियों से कराया जाएगा। डिफेंस साइबर एजेंसी ने भविष्य में भी ऐसे अभ्यासों को नियमित रूप से आयोजित करने की योजना बनाई है, ताकि हर स्तर पर सुरक्षा को प्राथमिकता देने वाली संस्कृति को बढ़ावा दिया जा सके।

इसके अलावा भारतीय सेना की एक टुकड़ी फ्रांस के साथ संयुक्त सैन्य अभ्यास भी शुरू करने जा रही है। आतंकवाद विरोधी अभियानों से जुड़ा यह अभ्यास 18 जून से शुरू होगा। इस अभ्यास का नाम ‘शक्ति’ है।

‘शक्ति’ के 8वें संस्करण में भाग लेने के लिए सोमवार को भारतीय सैन्य दल फ्रांस के लिए रवाना हो गया। यह अभ्यास अर्ध-शहरी इलाकों में आतंकवाद विरोधी अभियानों के संचालन में तालमेल और अंतर-संचालन को बढ़ावा देगा।
यह भी पढ़ें-

अहमदाबाद विमान हादसा : सिविल अस्पताल में अब तक 87 डीएनए नमूनों का मिलान​!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,225फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
291,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें