27.9 C
Mumbai
Tuesday, June 23, 2026
होमदेश दुनियाजनता के दिल में ममता बनर्जी के लिए अब नहीं बची है...

जनता के दिल में ममता बनर्जी के लिए अब नहीं बची है ‘ममता’ : नीरज कुमार! 

नीरज कुमार ने नीतीश कुमार को दी गई जेड प्लस सुरक्षा को लेकर भी बयान दिया। नीतीश कुमार राज्यसभा में शपथ लेने जा रहे हैं और उन्हें कानून के तहत सुरक्षा दी जा रही है।

Google News Follow

Related

जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अब जनता के दिल में ममता बनर्जी के लिए ‘ममता’ नहीं बची है। उन्होंने कहा कि बंगाल की सीएम हार के डर से परेशान हैं और इसी वजह से एसआईआर के मुद्दों पर विवाद खड़ा कर रही हैं।

नीरज कुमार ने नीतीश कुमार को दी गई जेड प्लस सुरक्षा को लेकर भी बयान दिया। उन्होंने आईएएनएस से कहा कि नीतीश कुमार राज्यसभा में शपथ लेने जा रहे हैं और उन्हें कानून के तहत सुरक्षा दी जा रही है। इसमें कोई असामान्य बात नहीं है, बल्कि यह पूरी तरह से नियमों के अनुसार है।

पश्चिम एशिया में जारी तनाव और उसके असर पर भी नीरज कुमार ने अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि इस वैश्विक संकट का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर भी पड़ रहा है, हालांकि इसके लिए भारत जिम्मेदार नहीं है। उन्होंने केंद्र सरकार के उस फैसले का स्वागत किया, जिसमें पेट्रोकेमिकल उत्पादों पर 30 जून तक कस्टम ड्यूटी खत्म करने की घोषणा की गई है।

नीरज कुमार ने कहा कि यह एक कल्याणकारी कदम है और इससे उद्योगों को राहत मिलेगी। उन्होंने प्रधानमंत्री के फैसले की सराहना करते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने अपनी संवैधानिक जिम्मेदारी को निभाया है और यह फैसला देशहित में है।

गुरुवार को वित्त मंत्रालय ने महत्वपूर्ण पेट्रोकेमिकल उत्पादों पर पूरी कस्टम ड्यूटी माफ करने की घोषणा की है। यह छूट 30 जून तक लागू रहेगी। इस छूट का सबसे बड़ा फायदा उन उद्योगों को मिलेगा, जो पेट्रोकेमिकल फीडस्टॉक और इंटरमीडिएट्स पर निर्भर हैं। इनमें प्लास्टिक, पैकेजिंग, टेक्सटाइल, फार्मास्युटिकल, केमिकल, ऑटोमोबाइल कंपोनेंट्स और अन्य मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर शामिल हैं।

यह भी पढ़ें-

द्विपक्षीय समझौते बाद ऑस्ट्रेलिया को भारत का निर्यात दोगुना, व्यापार मजबूत! 

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,283फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
317,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें