26.4 C
Mumbai
Wednesday, October 28, 2026
होमदेश दुनियादलाई लामा ने 8 साल के बच्चे को बनाया मंगोलिया का सबसे...

दलाई लामा ने 8 साल के बच्चे को बनाया मंगोलिया का सबसे बड़ा धार्मिक नेता

दलाई लामा ने ने 11 और 12 मार्च को धर्मशाला में इस बच्चे को मंगोलिया के सबसे बड़े धार्मिक गुरु खलखा जेटसन धंसा रिंपोछे के पूर्व जन्म के रूप में मान्यता दी है।  

Google News Follow

तिब्बती बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा ने एक आठ साल के अमेरिकी मंगोलियाई बच्चे को बौद्ध धर्म का तीसरा धर्म गुरु बनाया है। दलाई लामा ने ने 11 और 12 मार्च को धर्मशाला में इस बच्चे को मंगोलिया के सबसे बड़े धार्मिक गुरु खलखा जेटसन धंसा रिंपोछे के पूर्व जन्म के रूप में मान्यता दी है। बच्चे को यहां बौद्ध धर्म के रीतिरिवाज के तहत उसे मंगोलियन की गद्दी पर बैठाया गया। इस दौरान उसके माता-पिता और सैकड़ों मंगोलियन भी उपस्थित थे।

धार्मिक नेता के रूप में मान्यता: इस कार्यक्रम की तस्वीर सोशल मीडिया में वायरल हो रही है। सोशल मीडिया पर बताया जा रहा है कि यह बच्चा तिब्बत का सबसे बड़ा तीसरा गुरु बन गया है। हालांकि,यह गलत खबर है। वहीं निर्वासित सरकार के पूर्व प्रधानमंत्री सामदोंग रिंपोछे ने भी मना है कि धर्मगुरु दलाई लामा ने बच्चे को धार्मिक नेता के रूप में मान्यता दी।

भड़क सकता है चीन: वहीं, यह भी कहा जा रहा है कि मंगोलिया के बच्चे को बौद्ध धर्म का धर्मगुरु बनाये जाने पर चीन भड़क सकता है। बताया जा रहा है कि दलाई लामा के मंगोलिया यात्रा को लेकर पहले चीन ऐतराज जता चुका है। अब इस बच्चे को धार्मिक नेता बनाये जाने  को लेकर एक नया कूटनीति समीकरण बन सकता है। बता दें कि पहले ही चीन यह कहता आ रहा है कि दलाई लामा चुनने का अधिकार केवल उसे है।

माता-पिता बच्चे को देने के लिए नहीं थे तैयार: कहा जा रहा है कि इस बच्चे को मान्यता तीन साल पहले ही दी जा चुकी थी। दलाई लामा ने ही कुछ साल पहले मंगोलिया से आये लामाओं को बच्चे के पुनर्जन्म के बारे में जानकारी दी थी। इसके बाद से बच्चे को खलखा जेटसन धंसा रिंपोछे के पूर्व जन्म के रूप में खोजा गया। बताया जा रहा है बच्चे के माता पिता लामाओं को देने के लिए पहले तैयार नहीं थे। लेकिन बाद में इसके लिए तैयार हो गए।

2015 में अमेरिका में हुआ है जन्म: इसके बाद उसे पिछले साल दलाई लामा मंदिर लाया गया था और उसका धर्म संस्कार किया गया था। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बच्चे का जन्म 2015 में अमेरिका में हुआ है तथा उसके पास अमेरिका और मंगोलिया दोनों देशों की नागरिकता है। इतना ही नहीं,बच्चे के पिता गणित के प्रोफ़ेसर हैं और यह बच्चा जुड़वा लड़कों में से एक है।

ये भी पढ़ें       

अतीक अहमद का काफिला यूपी पहुँचा, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

हरदम बुर्के में रहने वाली शाइस्ता की पहली तस्वीर, पुलिस बना रही थी स्केच      

खालिस्तानियों के उपद्रव पर भारत सख्त, कनाडा हाई कमिश्नर तलब  

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें