26 C
Mumbai
Saturday, November 14, 2026
होमदेश दुनियाचार दिवसीय यात्रा पर भारत पहुंचे डेनिश क्राउन प्रिंस और प्रिंसेस

चार दिवसीय यात्रा पर भारत पहुंचे डेनिश क्राउन प्रिंस और प्रिंसेस

राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति से करेंगे मुलाकात।

Google News Follow

डेनमार्क के क्राउन प्रिंस फ्रेडरिक आंद्रे हेनरिक क्रिश्चियन और क्राउन प्रिंसेस मैरी एलिजाबेथ चार दिवसीय यात्रा पर आज भारत पहुंचे। यह सभी 26 फरवरी से दो मार्च तक भारत में रहेंगे। इसकी जानकारी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने दी।

बागची ने कहा, “दो दशकों में डेनमार्क के शाही जोड़े की यह पहली भारत यात्रा है। वहीं शाही जोड़े की इस यात्रा से भारत और डेनमार्क के बीच घनिष्ठ और मैत्रीपूर्ण संबंध और मजबूत होंगे।” इससे पहले महारानी मारग्रेट II ने 2003 में क्राउन प्रिंसेस के रूप में भारत का दौरा किया था।

तय कार्यक्रम के अनुसार, डेनमार्क के क्राउन प्रिंस फ्रेडरिक आंद्रे हेनरिक क्रिश्चियन उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के साथ बैठक करेंगे। वह सीआईआई द्वारा आयोजित इंडिया-डेनमार्क: पार्टनर्स फॉर ग्रीन एंड सस्टेनेबल प्रोग्रेस के उद्घाटन सत्र को संबोधित करेंगे। इसके बाद  वह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भी मिलेंगे।

शाही जोड़ा आगरा और चेन्नई भी जाएगा और 2 मार्च को चेन्नई से प्रस्थान करेगा। डेनमार्क के विदेश मंत्री लार्स लोके रासमुसेन, पर्यावरण मंत्री मैग्नस हुनिके, और जलवायु, ऊर्जा और उपयोगिता मंत्री के साथ-साथ वरिष्ठ अधिकारी और एक उच्च-स्तरीय व्यापार प्रतिनिधिमंडल शाही जोड़े के साथ उनकी भारत यात्रा के दौरान जा रहा है। विदेश मंत्रालय ने कहा, भारत और डेनमार्क जीवंत और खुले लोकतंत्र के रूप में समान विचारों को साझा करते हैं।

ये भी देखें 

तांगेवाले अतीक का अतीत भयानक, ऐसा बना जुर्म की दुनिया का बादशाह   

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें