24 C
Mumbai
Saturday, November 28, 2026
होमक्राईमनामाबोरे में महिला का नग्न शव से सनसनी, सीसीटीवी खगालने में जुटी...

बोरे में महिला का नग्न शव से सनसनी, सीसीटीवी खगालने में जुटी पुलिस !

शव देखकर स्थानीय लोग सहम गए। यह खबर जंगल की आग की तरह इलाके में फैल गई। स्थानीय लोगों ने इसकी पुलिस को सूचना दी।

Google News Follow
उत्तर प्रदेश के मेरठ में रविवार सुबह एक अज्ञात महिला का शव बोरे में बंद मिला। महिला का शव नग्न अवस्था में था। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उसके बाद मामले की जांच शुरू हुई। इलाके में लगे सीसीटीवी को चेक किया। इनमें से एक में एक व्यक्ति कंधे पर बोरी रखकर घूमता नजर आया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

घटना खरखौदा थाना क्षेत्र के जमुना नगर की है| रविवार की सुबह लोगों को वहां एक बोरी पड़ी मिली। स्थानीय लोगों को शक हुआ। जब लोगों ने बोरा खोलकर देखा तो उसमें महिला का शव नग्न अवस्था में था। शव देखकर स्थानीय लोग सहम गए। यह खबर जंगल की आग की तरह इलाके में फैल गई। स्थानीय लोगों ने इसकी पुलिस को सूचना दी।मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है| महिला की उम्र 30 के करीब है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और इलाके के सीसीटीवी चेक किए। सीसीटीवी फुटेज में एक व्यक्ति कंधे पर बोरी लादकर घूमता नजर आ रहा है। उसने कई जगह बोरी फेंकने का प्रयास किया।

आखिर में जमुना नगर में गैस गोदाम के किनारे बोरा गिरा दिया और वहां से निकल गए। क्षेत्राधिकारी रूपाली राय ने बताया कि इस मामले की जांच की जा रही है| पुलिस महिला की शिनाख्त के प्रयास कर रही है। सीसीटीवी के आधार पर भी आरोपी की तलाश की जा रही है। बोरे में नग्न अवस्था में महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है।
यह भी पढ़ें-

13 राज्यों को मिले नए राज्यपाल, देखिए किसे कहां तैनाती मिली

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें