28 C
Mumbai
Monday, August 24, 2026
होमदेश दुनिया13 राज्यों को मिले नए राज्यपाल, देखिए किसे कहां तैनाती मिली

13 राज्यों को मिले नए राज्यपाल, देखिए किसे कहां तैनाती मिली

महाराष्ट्र में कोश्यारी की जगह रमेश बैस को गर्वनर बनाया गया।

Google News Follow

Related

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रविवार को बड़ा उलटफेर करते हुए 13 राज्यों के राज्यपाल में बड़ा फेरबदल किया है। इसके पहले राष्ट्रपति ने महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी और लद्दाख के उपराज्यपाल राधा कृष्णन माथुर का इस्तीफा स्वीकार किया था। वहीं महाराष्ट्र में कोश्यारी की जगह रमेश बैस को गर्वनर बनाया गया है। रमेश बैस अब तक झारखंड के राज्यपाल थे। आइए देखते हैं किन राज्यों में नए राज्यपाल की नियुक्ति की गई है।

लेफ्टिनेंट जनरल कैवल्य त्रिविक्रम परनाइम अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल बनाए गए हैं। इसके पहले यहां पर बीडी मिश्रा राज्यपाल थे। लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को सिक्किम का नया राज्यपाल बनाया गया है। वे गंगा प्रसाद चौरसिया की जगह लेंगे। चौरसिया का कार्यकाल 7 फरवरी को पूरा हो चुका है। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करीबी लोगों में गिना जाता है। आरएसएस के शिशु मंदिर में शिक्षक से लेकर राज्यपाल तक का उनका सफर दिलचस्प रहा है।

बीजेपी के वरिष्ठ नेता सी. पी. राधाकृष्णन को झारखंड के राज्यपाल के रूप में नियुक्त किया गया है। हिमाचल प्रदेश को भी नया राज्यपाल मिला है। शिव प्रताप शुक्ल को यहां नियुक्ति दी गई है। उत्तर प्रदेश से संबंध रखने वाले शिव प्रताप शुक्ला बीजेपी के वरिष्ठ नेता हैं। वे रमेश बैस की जगह लेंगे, जिन्हें महाराष्ट्र का गवर्नर बनाकर भेजा गया है।

बीजेपी नेता गुलाब चंद कटारिया को असम का राज्यपाल बनाकर भेजा गया है। वे आरएसएस के स्वयंसेवक रहे हैं। राजस्थान विधानसभा में वे 8 बार विधायक रहे हैं और 1 बार सांसद रहे हैं। वहीं पूर्व जस्टिस एस अब्दुल नजीर को आंध्र प्रदेश का नया राज्यपाल बनाया गया है। वे इसी साल 4 जनवरी को सुप्रीम कोर्ट से रिटायर हुए थे। छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुइया उइके को भी बदला गया है। उनकी आंध्र प्रदेश के राज्यपाल बिस्वा भूषण हरिचंदन को तैनाती दी गई है।

छत्तीसगढ़ की राज्यपाल के रूप में वर्तमान में तैनात अनुसुइया उइके को मणिपुर का राज्यपाल बनाया गया हैं। वे मणिपुर में तैनात ला गणेशन की जगह लेंगी। मणिपुर के राज्यपाल ला गणेशन को नगालैंड का राज्यपाल बनाकर भेजा गया है। राज्य में चुनावों के बीच राज्यपाल की तैनाती को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। फागू चौहान को मेघालय का राज्यपाल बनाया गया है। वे अभी तक बिहार के राज्यपाल थे।

राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को बिहार का नया राज्यपाल बनाया गया है। वर्तमान में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल आर्लेकर बिहार में फागू चौहान की जगह लेंगे। केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख को पूर्व ब्रिगेडियर बीडी मिश्रा के रूप में नया उपराज्यपाल मिला है। वे अभी तक अरुणाचल  प्रदेश के राज्यपाल थे।

ये भी देखें 

राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी का इस्तीफा मंजूर, नए राज्यपाल का नाम आया सामने?

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,629फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
329,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें