29.7 C
Mumbai
Saturday, October 24, 2026
होमदेश दुनियादिल्ली बीजेपी ने नई दिल्ली की छह सड़कों के नाम बदलने की...

दिल्ली बीजेपी ने नई दिल्ली की छह सड़कों के नाम बदलने की मांग 

Google News Follow

दिल्ली बीजेपी ने उत्तर प्रदेश की तर्ज पर यहां की छह सड़कों के नाम बदलने की मांग की है। बीजेपी ने इस संबंध में नई दिल्ली नगर पालिका परिषद ( एनडीएमसी) को एक पत्र लिखा है। पत्र में कहा गया है कि लुटियंस दिल्ली में अकबर रोड, हुमायूं रोड जैसे मुग़ल शासकों के नाम वाली सड़कों के नाम बदलें जाएं।

बीजेपी नेता आदेश गुप्ता ने कहा कि आजादी  के बाद भी दिल्ली में कुछ सड़कों के नाम मुगलों के नाम पर रखे गए है। जो गुलामी का प्रतीक हैं। उन्होंने आगे कहा कि अब समय आ गया है कि इन सड़कों के नाम बदल दिए जाएं। पत्र में कहा गया है कि देशवासियों के लिए यह गौरव का क्षण है। देश में सिखों के 10वें गुरु श्री गुरु गोविन्द सिंह 400 वां प्रकाश पर्व मनाया जा रहा है।  आगे कहा गया है कि खालसा पंथ की स्थापना गुरु गोविन्द सिंह ने ही की थी। जिन्होंने धर्म की रक्षा हुए अपने चार पुत्रों का भी बलिदान कर दिया।
बीजेपी ने मांग की है कि श्री गुरु गोविन्द सिंह को श्रद्धांजलि स्वरूप नई दिल्ली की तुगलक रोड का नाम बदलकर श्री गुरु गोविन्द सिंह मार्ग कर दिया जाए। जबकि, अकबर रोड का भी नाम बदल दिया जाए और उसका नाम वीर योद्धा महाराणा प्रताप के नाम पर रखा जाए। वहीं, औरंगजेब लेन बदलकर पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम नाम पर रखा जाए। इसी तरह, बाबर लेन को  क्रांतिकारी  खुदीराम बोस के नाम पर होना चाहिए। इसी तरह हुमायूं रोड महर्षि  वाल्मीकि लेन हो। तो शाहजहां रोड का नाम भी जनरल बिपिन रावत के नाम पर रखा जाना चाहिए।
ये भी पढ़ें 

BJP सांसद बृजभूषण ने राज ठाकरे के अयोध्या दौरे का किया विरोध, कहा, माफ़ी मांगे 

HC: ​आजम खान को दी जमानत, मुश्किलें अभी भी बरकरार ! 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें