30 C
Mumbai
Monday, November 23, 2026
होमदेश दुनियादिल्ली के LG अनिल बैजल का इस्तीफा 

दिल्ली के LG अनिल बैजल का इस्तीफा 

Google News Follow

दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने बुधवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। बताया  जा रहा है कि उन्होंने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देकर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को अपना इस्तीफा सौंपा है। अनिल बैजल नजीब जंग के बाद दिल्ली के एलजी बनाये गए थे। 2021 में  अनिल बैजल ने अपना कार्यकाल पूरा किया था, जिसके बाद उन्हें सेवाकार्य का विस्तार किया गया था।

अनिल बैजल से पहले भी नजीब जंग ने भी अचानक ही इस्तीफा दिया था। उन्होंने भी निजी कारणों का ही हवाला दिया था। इसके  अनिल बैजल ने 31 दिसंबर 2016 को दिल्ली के उपराज्यपाल के रूप में पदभार संभाला था। अनिल बैजल ने अपना पांच साल का कार्यकाल 30 दिसंबर 2021 को पूरे किया। उसके बाद उन्हें कार्य विस्तार दिया गया था। बता दें कि दिल्ली के उपराज्यपाल के पद के लिए कोई निश्चित कार्यकाल नहीं है।

अनिल बैजल 1969 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के पूर्व अधिकारी हैं। इससे पहले, उन्होंने दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) के उपाध्यक्ष के रूप में अध्यक्षता की और प्रसार भारती और इंडियन एयरलाइंस जैसी महत्वपूर्ण सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों का नेतृत्व किया। अनिल बैजल दिल्ली के 21 वें उपराज्यपाल थे।अनिल बैजल कई मंत्रालयों में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में केंद्रीय गृह सचिव का पद संभाल चुके हैं।

ये भी पढ़ें 

कुतुब दीन ऐबक नहीं, राजा विक्रमादित्य ने इसलिए बनवाये थे ‘सन टॉवर’  

योगी सरकार का नए मदरसों पर बड़ा फैसला, नहीं मिलेगा अनुदान   

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें