29 C
Mumbai
Saturday, October 17, 2026
होमदेश दुनियाशिवलिंग पर विवादित बयान देने वाली सबा नकवी सहित आठ पर केस ...

शिवलिंग पर विवादित बयान देने वाली सबा नकवी सहित आठ पर केस    

Google News Follow

भड़काऊ भाषण देने के आरोप में दिल्ली पुलिस ने आठ लोगों पर केस दर्ज किया है। जिसमें भाजपा की निलंबित प्रवक्ता नूपुर शर्मा, पार्टी से निकाले गए नेता नवीन जिंदल और पत्रकार सबा नकवी सहित कई अन्य शामिल हैं। बताया जा रहा है कि दिल्ली पुलिस ने दो एफआईआर दर्ज की है। एक नूपुर शर्मा के खिलाफ और दूसरी उन लोगों के खिलाफ जो शिवलिंग पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर बयानबाजी कर लोगों को उकसा रहे हैं।

पहली एफआईआर में नूपुर शर्मा के खिलाफ की गई है। बता दें कि नूपुर शर्मा ने पैगंबर मोहम्मद साहब के खिलाफ विवादित बयान देने के आरोप में पार्टी से छह साल के लिए निलंबित कर दिया है। नूपुर शर्मा के बयान को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हंगामा मचा हुआ है। वहीं, उन्हें जान से मारने की धमकी भी मिल रही है। दूसरी में नवीन जिंदल, शादाब चौहान, सब नकवी, मौलाना मुफ्ती नदीम, अब्दुर रहमान, गुलजार अंसारी और अनिल कुमार मीणा के नाम शामिल हैं। दिल्ली पुलिस इन आरोपियों पर भड़काऊ बयानबाजी और माहौल ख़राब करने का आरोप लगाया गया। ये सभी सोशल मीडिया पर भड़काऊ और उकसाने वाली बात करते हैं।

दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ की इंटेलिजेंस फ्यूजन एंड स्ट्रैटेजिक ऑपरेशन (आईएफएसओ) इकाई द्वारा लोगों को भड़काने, उकसाने और शांति भंग करने बनाए रखने के लिए केस दर्ज किया गया है। आईएफएसओ के डीसीपी केपीएस मल्होत्रा ने कहा कि अलग अलग धर्मों के  कई लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

ये भी पढ़ें 

 

100 करोड वसूली मामले में अनिल देशमुख ने दाखिल किया जमानत आवेदन

विहिप ने किया नूपुर शर्मा का समर्थन​

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें