29.2 C
Mumbai
Friday, June 26, 2026
होमदेश दुनियाअब भड़काऊ भाषण देने वालों की खैर नहीं: ओवैसी और यति पर...

अब भड़काऊ भाषण देने वालों की खैर नहीं: ओवैसी और यति पर भी केस 

Google News Follow

Related

सोशल मीडिया और अन्य मंच से नफ़रत फैलाने वाले लोगों पर सख्ती दिखाते हुए दिल्ली पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। अब दिल्ली ने बुधवार को एआईएमआईएम के मुखिया असदुद्दीन ओवैसी और यति नरसिंहानंद के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने विवादित बयान देकर सुर्खियां बटोरने वाले लोगों के खिलाफ अब सख्त कार्रवाई करने का फैसला किया है। इससे पहले भी दिल्ली पुलिस ने सबा नकवी सहित आठ लोगों पर मामला दर्ज किया है। जिसमें नूपुर शर्मा भी शामिल हैं। इस तरह देखा जाए तो 11 लोगों पर अब तक केस दर्ज किया जा चुका है।

बता दें कि दिल्ली पुलिस दो एफआईआर दर्ज की है। एक एफआईआर में बीजेपी की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा  है. जबकि दूसरी एफआईआर में बीजेपी से निकाले गए नवीन जिंदल, पत्रकार सबा नकवी, शादाब चौहान, मौलाना मुफ़्ती नदीम , अब्दुर रहमान, पूजा शकुन और गुलजार अंसारी का नाम शामिल है। इन आरोपियों पर भड़काऊ भाषण देने का आरोप है।
आईएफएसओ के डीसीपी केपीएस मलोह्त्रा ने बताया कि अलग-अलग धर्मों के आठ लोगों पर केस दर्ज किया गया है। इस आरोपियों पर सोशल मीडिया के जरिये लोगों को उकसाने और माहौल ख़राब करने के आरोप में केस दर्ज किया गया है।
ये भी पढ़ें 

शिवलिंग पर विवादित बयान देने वाली सबा नकवी सहित आठ पर केस    

मोदी सरकार ने किसानों के लिए उठाया बड़ा कदम

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,266फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
318,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें