36 C
Mumbai
Thursday, October 22, 2026
होमदेश दुनियादिल्ली : वायु प्रदूषण पर केजरीवाल की केंद्र सरकार से अपील

दिल्ली : वायु प्रदूषण पर केजरीवाल की केंद्र सरकार से अपील

सिर्फ अकेले दिल्ली और पंजाब की आप सरकार को वायु प्रदूषण के लिए जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता।

Google News Follow

देश की राजधानी दिल्ली में हवा की गुणवत्ता दिन-ब-दिन खराब होती जा रही है​|​​ इस मुद्दे पर सत्तारूढ़ आम आदमी सरकार की आलोचना हो रही है​|​​ इस आलोचना का जवाब देते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है​|​​ ​केजरीवाल ने कहा कि ​“दिल्ली में वायु प्रदूषण और खराब वायु गुणवत्ता केवल राष्ट्रीय राजधानी की समस्या नहीं है। केंद्र को हस्तक्षेप करना चाहिए और इसमें जिम्मेदारी लेनी चाहिए।

​केजरीवाल ने यह भी कहा कि यह समस्या सिर्फ पंजाब और दिल्ली के कृषि राज्यों तक ही सीमित नहीं है। केजरीवाल ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ आयोजित एक पत्रकार परिषद में कहा कि सिर्फ अकेले दिल्ली और पंजाब की आप सरकार को वायु प्रदूषण के लिए जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता।

​केजरीवाल ने केंद्र सरकार से दिल्ली में खराब वायु गुणवत्ता को लेकर आरोप-प्रत्यारोप का खेल बंद करने की अपील की है​|​​ उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस में माना है कि आप शासन पंजाब के चलते राजधानी में प्रदूषण की समस्या बढ़ गई है​|​​ ​दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपील करते कहा कि ​यह राजनीति और दोषारोपण का समय नहीं है। केंद्र सरकार को भी इस समस्या के समाधान के लिए कदम उठाने चाहिए।

​दिल्ली-एनसीआर में हवा की गुणवत्ता लगातार बिगड़ती जा रही है​|​​ यहां वायु प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। इसी पृष्ठभूमि में स्थानीय प्रशासन द्वारा गौतमबुद्ध नगर में कक्षा पहली से आठवीं तक ऑनलाइन कक्षाएं जारी रखने के आदेश दिए गए हैं​|​​ यह आदेश 8 नवंबर तक लागू रहेगा।

​यह भी पढ़ें-​

‘उद्धव ठाकरे को आत्ममंथन की जरूरत, हम गद्दार नहीं,महाराष्ट्र में क्रांति की’

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें