32 C
Mumbai
Thursday, November 26, 2026
होमदेश दुनियाउत्तर प्रदेश में खतरनाक डेल्टा प्लस और कप्पा वैरिएंट की दस्तक, मचा...

उत्तर प्रदेश में खतरनाक डेल्टा प्लस और कप्पा वैरिएंट की दस्तक, मचा हड़कंप

Google News Follow

गोरखपुर। यूपी में कोरोना का डेल्टा प्लस और कप्पा वैरिएंट मिलने से हड़कंप मच गया है। गोरखपुर और देवरिया के दो मरीजों में डेल्टा प्लस वैरिएंट की पुष्टि हुई है। इसमें से एक की मौत हो चुकी है। बता दें कि प्रदेश में डेल्टा प्लस और कप्पा वैरिएंट का यह पहला मामला है। अब तक प्रदेश में केवल डेल्टा के ही मरीज मिलें हैं।

वैरिएंट की पहचान के लिए 30 मरीजों के नमूनों की जीनोम सीक्वेसिंग जांच में इसका खुलासा हुआ है। इनमें 27 में डेल्टा, दो में डेल्टा प्लस और एक मरीज में कप्पा वैरिएंट का नया स्वरूप मिला है। बीआरडी मेडिकल कॉलेज की माइक्रोबॉयोलॉजी की टीम ने इन मरीजों के नमूने अप्रैल और मई माह में लेकर जीनोम सीक्वेसिंग के लिए इंस्टीट्यूट ऑफ जीनोमिक्स एंड इंटीग्रेटिव (आईजीआईबी) दिल्ली भेजा था। बुधवार को दिल्ली के संस्थान से रिपोर्ट बीआरडी के माइक्रोबॉयोलॉजी विभाग को मिली। डेल्टा प्लस के दो मरीजों में से एक मरीज की मौत हो चुकी है। मरीज देवरिया का रहने वाला था। उसकी उम्र 66 साल थी। वह 17 मई को पॉजिटिव हुआ था। डेल्टा प्लस से संक्रमित मरीज एमबीबीएस की छात्रा है। उसकी उम्र 23 साल है। वह बीआरडी मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की पढ़ाई करती है। लखनऊ की रहने वाली है छात्रा 26 मई को पॉजिटिव हुई थी।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें