28.1 C
Mumbai
Wednesday, October 28, 2026
होमदेश दुनियाPM नरेंद्र मोदी ने पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह के निधन पर जताया...

PM नरेंद्र मोदी ने पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह के निधन पर जताया गहरा शोक

Google News Follow

नई दिल्ली। कांग्रेस के नेता वीरभद्र सिंह का लंबी बीमारी के बाद गुरुवार सुबह निधन हो गया।वीरभद्र सिंह हिमाचल प्रदेश के 6 बार मुख्यमंत्री रह चुके हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व मुख्यमंत्री और नेता वीरभद्र सिंह निधन पर गहरा दुख
जताया है।

पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा ‘वीरभद्र सिंह का लंबा राजनीतिक जीवन था, उनके पास समृद्ध प्रशासनिक और विधायी अनुभव था। उन्होंने हिमाचल प्रदेश में हमेशा से महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और राज्य के लोगों की सेवा की. पीएम ने कहा कि वह उनके निधन से दुखी हैं। साथ ही उन्होंने उनके परिवार और समर्थकों के प्रति संवेदना जताई।
Shri Virbhadra Singh Ji had a long political career, with rich administrative and legislative experience. He played a pivotal role in Himachal Pradesh and served the people of the state. Saddened by his demise. Condolences to his family and supporters. Om Shanti.
— Narendra Modi (@narendramodi) July 8, 2021
बता दें कि कांग्रेस नेता वीरभद्र सिंह हिमाचल प्रदेश के 6 बार मुख्यमंत्री रह चुके हैं। वीरभद्र सिंह ने इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल, शिमला में आखिरी सांस ली। उनके निधन की जानकारी इस अस्पताल के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. जनक राज ने दी। डॉ. जनक राज ने बताया, ‘पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का यहां इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में सुबह करीब चार बजे मल्टी-ऑर्गन फेल्योर के कारण निधन हो गया।’ 87 वर्षीय वीरभद्र सिंह पहले कोरोना वायरस से पीड़ित थे और उन्हें 13 अप्रैल को मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बताया जा रहा है कि कोरोना से ठीक होने और अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद उनकी तबीयत फिर से बिगड़ गई और उन्हें आईजीएमसी में कुछ दिनों पहले ही भर्ती कराया गया था। वह बीते दो दिनों से वेंटिलेटर पर थे।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें