आपदा प्रबंधन: महाराष्ट्र से कोरोना प्रतिंबंध हटाने का निर्णय ! 

व्या​पार-धंधे और रोजगार फिर एक बार कोरोना काल से पहले की तरह शुरू हो चुके हैं | 2 मार्च से मुंबई महानगरपालिका ने स्कूलों के लिए भी सर्कुलर जारी कर दिया है कि वे अपने संस्थान कोरोना काल से पहले की तरह ही पूरी क्षमता से चलायें|

आपदा प्रबंधन: महाराष्ट्र से कोरोना प्रतिंबंध हटाने का निर्णय ! 

​​​ कोविड-19 के मरीजों की तेजी से घटती संख्या पर मुंबई सहित पूरे राज्य में आपदा प्रबंधन द्वारा कोरोना प्रतिबंध हटाने का निर्णय लिया है| राज्य में कोरोना के प्रतिदिन के आंकड़ों में तेजी से कमी आ रही है| इस बीच राज्य एक बार फिर अर्थव्यवस्था पटरी पर आती दिखाई दे रही है|​ गौरतलब है राज्य में कोरोना महामारी के संक्रमण से संक्रमित मरीजों की संख्या सबसे अधिक पायी गयी थी|

​व्या​पार-धंधे और रोजगार फिर एक बार कोरोना काल से पहले की तरह शुरू हो चुके हैं | 2 मार्च से मुंबई महानगरपालिका ने स्कूलों के लिए भी सर्कुलर जारी कर दिया है कि वे अपने संस्थान कोरोना काल से पहले की तरह ही पूरी क्षमता से चलायें|

ऐसे में राज्य में जो कोरोना काल के प्रतिबंध  हैं,उन्हें कायम रखने की ज़रूरत नहीं रह गई है| इन प्रतिबं​​धों को हटाने का फैसला राज्य की आपदा प्रबंधन समिति द्वारा लिया है| यह फैसला शुक्रवार की एक अहम मीटिंग के दौरान किया गया | अब इसकी हरी झंडी के लिए मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की इजाजत का इंतजार है|

सूत्रों से मिली जानकारियों के मुताबिक सीएम के आदेश के बाद राज्य से सारे प्रतिबंध अगले तीन-चार दिनों में उठा लिए जाएंगे| इसके बाद से एक फिर मुंबई अपनी पुरानी रफ्तार दौड़ती दिखाई देगी|

​​यह भी पढ़ें:

अमीर नहीं गरीब मराठा समाज के लिए कर रहा अनशनः संभाजी राजे

Exit mobile version