31.1 C
Mumbai
Monday, June 15, 2026
होमदेश दुनियाखाली पेट चाय पीते हैं? अपनाएं यह उपाय, पेट रहेगा स्वस्थ!

खाली पेट चाय पीते हैं? अपनाएं यह उपाय, पेट रहेगा स्वस्थ!

एनएचएम के अनुसार, खाली पेट चाय पीने से पेट में एसिड का स्तर बढ़ सकता है, जिससे एसिडिटी और गैस की समस्या होने की आशंका रहती है।

Google News Follow

Related

सुबह उठते ही चाय पीना कई लोगों की दिनचर्या का हिस्सा है। कई लोग दिन की शुरुआत बिना चाय के करने की कल्पना भी नहीं कर सकते। हालांकि, हेल्थ एक्सपर्ट का मानना है कि खाली पेट चाय पीने की आदत पेट से जुड़ी कई समस्याओं को जन्म दे सकती है। ऐसे में छोटे से उपाय को अपनाकर इन समस्याओं से निजात पाया जा सकता है।

नेशनल हेल्थ मिशन (एनएचएम) ने लोगों को इस आदत के प्रति सचेत करते हुए एक आसान लेकिन महत्वपूर्ण सलाह दी है कि सुबह उठने के बाद सबसे पहले एक गिलास पानी पिएं और उसके बाद ही चाय का सेवन करें।

एनएचएम के अनुसार, खाली पेट चाय पीने से पेट में एसिड का स्तर बढ़ सकता है, जिससे एसिडिटी और गैस की समस्या होने की आशंका रहती है। इसके अलावा, यह आदत पेट में जलन और असहजता का कारण भी बन सकती है। कई लोगों को सुबह-सुबह पेट भारी लगना, खट्टी डकारें आना या पेट में बेचैनी महसूस होना जैसी समस्याएं भी इसी वजह से हो सकती हैं।

विशेषज्ञों का कहना है कि रातभर सोने के दौरान शरीर कई घंटों तक बिना पानी के रहता है। ऐसे में सुबह उठते ही पानी पीना शरीर को हाइड्रेट करने में मदद करता है। यह पाचन तंत्र को सक्रिय करता है और पेट को दिनभर के भोजन के लिए तैयार करता है। इसके बाद चाय पीने से उसके दुष्प्रभावों की संभावना भी काफी हद तक कम हो जाती है।

एनएचएम ने बताया कि खाली पेट चाय का सेवन दिनभर की ऊर्जा पर भी असर डाल सकता है। कई बार चाय से मिलने वाली ताजगी कुछ समय बाद थकान या सुस्ती में बदल सकती है। इसके विपरीत, यदि व्यक्ति पहले पानी पीता है या हल्का पौष्टिक आहार लेता है, तो शरीर को बेहतर ऊर्जा मिलती है और पाचन प्रक्रिया भी सुचारु बनी रहती है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सलाह है कि सुबह उठने के बाद एक गिलास सामान्य या गुनगुना पानी पीएं। इसके बाद फल, सूखे मेवे या कोई हल्का पौष्टिक नाश्ता लेने के बाद चाय का सेवन करें। यह छोटी-सी आदत पेट को स्वस्थ रखने और कई सामान्य पाचन संबंधी समस्याओं से बचाव में मददगार साबित हो सकती है।

यह भी पढ़ें-

आयुष मलिक मामले में खाप प्रमुख बोले, जल्द होगी घर वापसी! 

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,355फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
314,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें