28 C
Mumbai
Saturday, April 4, 2026
होमदेश दुनियायोगी सरकार की बड़ी कार्रवाई ,डॉ. कफील खान को किया बर्खास्त 

योगी सरकार की बड़ी कार्रवाई ,डॉ. कफील खान को किया बर्खास्त 

चार साल पहले गोरखपुर में बाबा राघव दास मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन की कमी से कई बच्चों की मौत हो गई थी

Google News Follow

Related

योगी सरकार ने चार पहले बाबा राघव दास मेडिकल कॉलेज में बच्चों की मौत के मामले में डॉक्टर कफील खान को बर्खास्त कर दिया है।  बता दें गोरखपुर में चार साल पहले बाबा राघव दास मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन की कमी के कारण कई बच्चों की मौत हो गई थी। जिसके बाद इस मामले की जांच के लिए एक कमेटी बनाई गई थी।

गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में अगस्त 2017 में ऑक्सीजन की कमी के कारण 60 से ज्यादा बच्चों की मौत हुई थी। योगी सरकार ने इस मामले में डॉ. कफील खान को निलंबित कर दिया था। इस मामले में 9 लोगों पर आरोप लगा था। इस मामले में अपना निलंबन खत्म करने के लिए डॉ. कफील ने इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) से मदद मांगी थी। योगी सरकार ने इस मामले में पिछले साल 24 फरवरी को विभागीय जांच का आदेश वापस  ले लिया था। इस मामले को लेकर डॉ. कफील खान ने निलंबन के मामले में कोर्ट ने सात दिसंबर को अगली तारीख दी है। यूपी के प्रमुख सचिव (चिकित्सा शिक्षा) आलोक कुमार ने डॉक्टर कफील की बर्खास्तगी की पुष्टि करते हुए पीटीआई-भाषा को बताया कि जांच में दोषी पाए जाने के बाद उन्हें बर्खास्त कर दिया गया है।

अभी तक निलंबित चल रहे डा. कफील को महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा (डीजीएमई) कार्यालय से संबद्ध किया गया था। प्रमुख सचिव कुमार ने बताया कि यह मामला चूंकि अदालत में चल रहा है, इसलिये बर्खास्त किए जाने के संबंध में अदालत में जानकारी दी जाएगी। बता दें कि यह हादसा अगस्त 2017 में हुआ था।  जहां बीआरडी मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन कमी से कई का डीएम घुट गया। इस हादसे के बाद  डॉक्टर कफील को निलंबित कर दिया गया।
National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,256फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
301,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें