30 C
Mumbai
Saturday, November 14, 2026
होमक्राईमनामाकेपीएससी भर्ती घोटाले में ईडी की कार्रवाई, 1.22 करोड़ की संपत्ति अटैच!

केपीएससी भर्ती घोटाले में ईडी की कार्रवाई, 1.22 करोड़ की संपत्ति अटैच!

मामला पशुपालन और मत्स्य विभाग में पशु चिकित्सा अधिकारी पद की भर्ती परीक्षा में अनियमितता और फर्जी सर्टिफिकेट लगाने का है।  

Google News Follow

कर्नाटक लोक सेवा आयोग (केपीएससी) भर्ती घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बड़ी कार्रवाई की है। ईडी के बेंगलुरु जोनल ऑफिस ने मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (पीएमएलए) के तहत 1.22 करोड़ रुपए की चल-अचल संपत्ति अस्थायी रूप से कुर्क की है।

ईडी ने शनिवार को बताया कि एजेंसी ने पीएमएलए की धारा 5(1) के तहत 13 नवंबर को अनंतिम कुर्की आदेश जारी किया। जिनकी संपत्ति अटैच की गई है, उनमें केपीएससी के तत्कालीन चेयरमैन शिवशंकरप्पा साहूकार, आयोग की सदस्य गीता बीवी शिवमूर्ति, तत्कालीन परीक्षा नियंत्रक ज्ञानेंद्र कुमार गंगवार शामिल हैं।

बेंगलुरु के विधान सौधा पुलिस थाने में दर्ज कई एफआईआर के आधार पर एजेंसी ने जांच शुरू की थी। मामला पशुपालन और मत्स्य विभाग में पशु चिकित्सा अधिकारी पद की भर्ती परीक्षा में अनियमितता और फर्जी सर्टिफिकेट लगाने का है। जांच में खुलासा हुआ कि केपीएससी के तत्कालीन चेयरमैन, सदस्य और परीक्षा नियंत्रक ने बसवराज कन्नाले और अन्य के साथ मिलकर अपने पद का दुरुपयोग किया।

आरोप है कि परीक्षा नियंत्रक ज्ञानेंद्र गंगवार ने इस साल 7 जनवरी को प्रश्नपत्र सही उत्तरों के साथ अपने करीबी बसवराज कन्नाले को लीक किया। कन्नाले ने 8 जनवरी को, यानी परीक्षा से एक दिन पहले, बेंगलुरु के बाहरी इलाके में विला में 10 उम्मीदवारों को पेपर बांटा और 20 से 40 लाख रुपए की रिश्वत मांगी।

एडवांस कैश और बाकी के लिए ब्लैंक चेक व प्रॉमिसरी नोट लिए। इन उम्मीदवारों की ओएमआर शीट केपीएससी की शुरुआती आंसर-की से पूरी तरह मैच हुई, जबकि बाद में संशोधित की गई आंसर-की में कई उत्तर गलत निकले।

जांच में यह भी पता चला कि चेयरमैन शिवशंकरप्पा के कहने पर गंगवार ने 6 उम्मीदवारों के लिए 80 सवालों के सही जवाब तैयार कर गीता शिवमूर्ति को दिए। बदले में चेयरमैन ने केएएस इंटरव्यू में उसके पसंदीदा उम्मीदवार को अच्छे नंबर दिलाने का वादा किया। चेयरमैन के घर से उसकी लिखावट वाली नोटबुक भी मिली, जिसमें सेंटर-वाइज रोल नंबर लिखे थे।

आरोप है कि शिवशंकरप्पा ने एक उम्मीदवार से 20 लाख की डील में 10 लाख नकद लिए, तो गीता शिवमूर्ति ने 40 लाख की डील में 20 लाख नकद वसूले।

रिश्वत का पैसा भालकी (बीदर) स्थित ओम लक्ष्मी सौहार्द सहकारी संघ और अन्य लोगों के खातों में लिया गया था, जिसे फर्जी सेविंग अकाउंट में दिखाया गया। इस पैसे से 52.30 लाख रुपए के सोने-हीरे के गहने तीसरे व्यक्ति के नाम पर गंगवार के लिए खरीदे गए। साथ ही गंगवार और उसके परिवार की 13.31 लाख की हवाई यात्रा का खर्च भी कन्नाले ने उठाया।

ईडी पहले ही केपीएससी दफ्तर समेत कई जगहों पर छापेमारी कर चुका है। इस केस में बसवराज कन्नाले को 17 सितंबर, ज्ञानेंद्र गंगवार को 18 सितंबर और शिवशंकरप्पा व गीता को 6 अक्टूबर को गिरफ्तार किया जा चुका है।

 
यह भी पढ़ें-
National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें