26 C
Mumbai
Thursday, December 25, 2025
होमदेश दुनिया5 राज्यों में जल्द बज सकती है चुनाव की रणभेरी, आयोग ने...

5 राज्यों में जल्द बज सकती है चुनाव की रणभेरी, आयोग ने शुरू की तैयारी   

Google News Follow

Related

उत्तर प्रदेश समेत पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की जल्द रणभेरी बज सकती है। इसके लिए चुनाव आयोग तैयारी शुरू कर दिया है। बताया है रहा है कि चुनाव आयोग इन राज्यों का बुधवार से दौरा शुरू करेगा। चुनाव वाले राज्यों में उत्तर प्रदेश, पंजाब, मणिपुर, उत्तराखंड और गोवा है। चुनाव आयोग के अधिकारी जल्द ही इन राज्यों का दौरा कर यहां के हालात, लॉ एंड ऑर्डर, मौसम की जानकारी, स्थानीय त्यौहार आदि के बारे में जानकारी एकत्रित करेगा।

चुनाव की तारीखों के ऐलान से पहले आयोग संबंधित राज्यों का भ्रमण कर प्रशासन से विभिन्न तरह की जानकारियां जुटाता है। इसमें स्थानीय त्योहार, मौसम की स्थिति, फसल चक्र, लॉ एंड ऑर्डर की हालत, इसके मुताबिक केंद्रीय बलों की जरूरत, कोरोना प्रोटोकॉल्स और राजनीतिक दलों के चुनाव संबंधी चिंताओं को सुना जाता है। इसके बाद गृह मंत्रालय के शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठकर केंद्रीय बलों की मौजूदगी के बारे में जानकारी ली जाती है। यह सभी विचार-विमर्श आयोग को तारीखों को तय करने के साथ-साथ कितने फेज में चुनाव होंगे यह बात तय करने में भी आयोग की मदद करता है।

खबरों ने कहा गया है कि जनवरी 2022 में चुनाव की घोषणा की जाएगी। टाइम्स ऑफ़ इंडिया के अनुसार मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा, निर्वाचन आयुक्त राजीव  कुमार और अनूप चंद्र पांडेय उत्तराखंड और गोवा का दौरा कर सकते है। यह दौरा अगले सप्ताह शुरू हो सकता है।

बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश के दौरे के लिए चुनाव आयोग अभी तक कोई तारीख तय नहीं की है। संभावना जताई जा रही है कि उत्तराखंड दौरे के बाद उत्तर प्रदेश का दौरा हो सकता है।खबरों में कहा जा रहा है कि उत्तर प्रदेश में छह से आठ चरणों में विधानसभा चुनाव कराया जा सकता है। हालांकि, अभी इस संबंध में अनुमान लगाया जा रहा है ऐसी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। यहां एक माह तक चुनाव चलने वाला है।

ये भी पढ़ें 

दिल्ली में ओमीक्रॉन के और चार केस  

पीएम मोदी और सीएम योगी में गजब की बॉन्डिंग! क्या है मायने?  

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,577फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
285,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें