28.1 C
Mumbai
Wednesday, October 28, 2026
होमदेश दुनियाइमैनुएल मैक्रों ने हिंदी में कहा- साथ मिलकर जीतेंगे

इमैनुएल मैक्रों ने हिंदी में कहा- साथ मिलकर जीतेंगे

Google News Follow

भारत कोरोना की दूसरी लहर के खिलाफ जंग लड़ रहा है। इस लड़ाई में फ्रांस ने भी मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाए हैं। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने मेडिकल उपकरण, वेंटिलेटर, ऑक्सीजन और ऑक्सीजन जेनरेटर भेजने की घोषणा की है। उन्होंने फेसबुक पर हिंदी में एक भावुक पोस्ट लिखा है। इमैनुएल मैक्रों ने लिखा है, ”हम जिस महामारी से गुज़र रहे हैं, कोई इससे अछूता नहीं है। हम जानते हैं कि भारत एक मुश्किल दौर से गुज़र रहा है। फ्रांस और भारत हमेशा एकजुट रहे हैं: हम अपनी सहायता प्रदान करने के लिए तत्परता से जुट रहे हैं। फ्रांस भारत को मेडिकल उपकरण, वेंटिलेटर, ऑक्सीजन तथा 8 ऑक्सीजन जेनरेटर भेजेगा। प्रत्येक जेनरेटर परिवेशी वायु से ऑक्सीजन का उत्पादन करके एक अस्पताल को 10 साल तक आत्मनिर्भर बना सकता है।”उन्होंने आगे लिखा, ‘हमारे मंत्रालयों के विभाग कड़ी मेहनत कर रहे हैं। हमारी फ्रांसीसी कंपनियां लामबंद हो रही हैं और वे पहले से अधिक संख्या में मौजूद हैं! एकजुटता हमारे राष्ट्र के केंद्र में है। यह हमारे देशों के बीच मित्रता के केंद्र में है। हम एक साथ मिलकर जीतेंगे।”

 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें