31.5 C
Mumbai
Tuesday, June 16, 2026
होमदेश दुनियानागपुर से हैदराबाद जा रहे विमान की मुंबई में इमरजेंसी लैंडिंग, जानिए...

नागपुर से हैदराबाद जा रहे विमान की मुंबई में इमरजेंसी लैंडिंग, जानिए कैसे बची मरीज और क्रू मेंबर की जान ?

Google News Follow

Related

 मुंबई | नागपुर से हैदराबाद जा रहे एक मेडिकल विमान में गड़बड़ी के बाद विमान को मुंबई डायवर्ट कर सुरक्षित लैंड करा लिया गया है। विमान में एक मरीज, दो पैरामेडिकल स्टाफ और दो क्रू मेंबर सवार थे। सूत्रों के मुताबिक, विमान का पहिया निकल गया था और इसके पेट के बल लैंडिंग की आशंका थी। बताया जा रहा है कि नागपुर में उड़ान के दौरान विमान का पहिया गिर गया. इसके बाद विमान की सेफ लैंडिंग के लिए मुंबई डायवर्ट किया गया।

जानकारी के अनुसार जेटसर्व एविएशन के सी-90 विमान VT-JIL एयर एंबुलेंस का एक पहिया नागपुर से उड़ान भरने के बाद गिर गया। इसके बाद मुंबई एयरपोर्ट को लैंडिंग के लिए अलर्ट किया गया। विमान के पेट के बल लैंडिंग की आशंका को देखते हुए रनवे पर फोम बिछा दिया गया था। इसके बाद विमान को सुरक्षित लैंडिंग गया। इस बात की पुष्टि छत्रपति शिवाजी महराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट के प्रवक्ता ने की है। बता दें कि यह विमान नागपुर से हैदराबाद जा रहा था. विमान में गड़बड़ी के बाद उसे मुंबई डायवर्ट कर सेफ लैंड करा लिया गया। इसके लिए फुल इमरजेंसी की घोषणा की गई थी। क्रैश लैंडिंग की आशंका के बीच विमान को सुरक्षित उतारा गया।

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,343फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
315,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें