28.9 C
Mumbai
Wednesday, October 21, 2026
होमक्राईमनामाबीजापुर में ​मुठभेड़​ जारी: 31नक्सली ढेर, दो जवान शहीद और दो घायल;...

बीजापुर में ​मुठभेड़​ जारी: 31नक्सली ढेर, दो जवान शहीद और दो घायल; महाराष्ट्र सीमा के पास हुई मुठभेड़​!

​ यह मुठभेड़ छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से लगी महाराष्ट्र सीमा पर नेशनल पार्क इलाके में सुबह से जारी है।

Google News Follow
​छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में महाराष्ट्र सीमा से लगे नेशनल पार्क इलाके में डीआरजी, एसटीएफ व बस्तर फाइटर के जवानों की संयुक्त टीम के साथ नक्सलियों की बड़ी मुठभेड़ हुई है। बताया जा रहा है कि इस मुठभेड़ में 31 नक्सलियों को ढेर कर दिया है।​ वही, दो जवान शहीद और दो घायल हुए हैं|
​ बीजापुर जिले में महाराष्ट्र सीमा से लगे नेशनल पार्क इलाके में नक्सलियों और जवानों के बीच बड़ी मुठभेड़ हुई। यह मुठभेड़ छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से लगी महाराष्ट्र सीमा पर नेशनल पार्क इलाके में सुबह से जारी है।
​बताया जाता है कि इस मुठभेड़ में 31 से अधिक नक्सली ढेर हुए हैं। वहीं दो जवान बलिदान और दो जवान घायल भी हुए हैं। घायल जवानों को निकालने के लिए जगदलपुर से एमआई-17 हेलीकॉप्टर रवाना किया गया है। बस्तर संभाग के आईजी पी सुंदरराज ने एनकाउंटर की पुष्टि की है। मारे गए नक्सलियों की संख्या बढ़ भी सकती है।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव से ठीक पहले बीजापुर के नेशनल पार्क इलाके में पुलिस व नक्सलियों के बीच बड़ी मुठभेड़ हुई है। पुलिस सुरक्षा बल ने छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर 31 नक्सलियों को मार गिराया है। यह एनकाउंटर बीजापुर के नेशनल पार्क एरिया में हुआ है, अभी भी अन्य नक्सलियों की धरपकड़ के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है। बीजापुर डीआरजी, एसटीएफ और बस्तर फाइटर के जवानों ने नक्सलियों को चारों तरफ से घेर रखा है।
आईजी ने बताया कि नक्सलियों के बड़ी संख्या में जमा होने की सूचना मिली थी, इसके बाद मौके पर फोर्स रवाना की गई है। सुबह से ही रुक-रुक कर फायरिंग हो रही है। बताया जा रहा है कि इस ​जवानों द्वारा चलाये जा रहे इस नक्सल ऑपरेशन में नक्सलियों को बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है।
​यह भी पढ़ें-

 

AAP की हार के बाद सीएम आतिशी की पहली प्रतिक्रिया!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें