24 C
Mumbai
Thursday, February 19, 2026
होमक्राईमनामान्यू अशोक नगर में एनकाउंटर, हैरी बॉक्सर गैंग के दो बदमाश गिरफ्तार!

न्यू अशोक नगर में एनकाउंटर, हैरी बॉक्सर गैंग के दो बदमाश गिरफ्तार!

घायल बदमाश को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस के अनुसार, इस ऑपरेशन में कोई पुलिसकर्मी घायल नहीं हुआ।

Google News Follow

Related

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने न्यू अशोक नगर में देर रात एक एनकाउंटर के बाद लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो कुख्यात बदमाशों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाशों की पहचान कार्तिक जाखड़ और कविश के रूप में हुई है, जो अमेरिका में रहने वाले गैंगस्टर हैरी बॉक्सर के लिए काम करते हैं। हैरी बॉक्सर के खिलाफ हत्या, डकैती और फिरौती जैसे आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं।

पुलिस को सूचना मिली थी कि कार्तिक और कविश न्यू अशोक नगर इलाके में मौजूद हैं। इस जानकारी के आधार पर स्पेशल सेल ने इलाके में जाल बिछाया। रात के समय जब पुलिस ने दोनों बदमाशों को रोकने की कोशिश की, तो उन्होंने पुलिस पर गोलीबारी शुरू कर दी।

जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने आत्मरक्षा में फायरिंग की, जिसमें कार्तिक जाखड़ के पैर में गोली लगी। इसके बाद पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया। घायल बदमाश को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस के अनुसार, इस ऑपरेशन में कोई पुलिसकर्मी घायल नहीं हुआ।

सूत्रों के मुताबिक, कार्तिक और कविश लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सक्रिय सदस्य हैं और कई आपराधिक वारदातों में शामिल रहे हैं। ये दोनों हैरी बॉक्सर के इशारे पर दिल्ली और आसपास के इलाकों में आपराधिक गतिविधियां चलाते थे।

स्पेशल सेल अब इनसे पूछताछ कर रही है ताकि गैंग के अन्य सदस्यों और उनकी योजनाओं का पता लगाया जा सके। पुलिस ने मौके से हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किया है।

यह एनकाउंटर दिल्ली पुलिस की अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का हिस्सा है। हाल के महीनों में स्पेशल सेल ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के कई सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जो दिल्ली और पड़ोसी राज्यों में आपराधिक गतिविधियों में लिप्त थे। इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराध पर लगाम लगने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें-

मध्य प्रदेश: वैष्णो देवी लैंडस्लाइड में मंदसौर के दो लोगों की मौत!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,178फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
293,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें