27.2 C
Mumbai
Thursday, October 29, 2026
होमक्राईमनामाजासूसी का भंडाभोड़, आईएसआई को भेजते थे सूचना​ ​- एडीजी

जासूसी का भंडाभोड़, आईएसआई को भेजते थे सूचना​ ​- एडीजी

इंटेलीजेंस ने हाल ही में तीनों जिलों के कुल 23 संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की।​​ फिलहाल इंटेलीजेंस पूरे मामले की जांच कर रही है। जांच में नए तथ्यों का खुलासा हो सकता है।​

Google News Follow
राजस्थान के विभिन्न जिले से पाकिस्तान की आईएसआई को देश की सामरिक सूचनाएं भेजने व उसकी जासूसी करने के रैकेट का भंडाभोड़ किया गया| इस मामले एडीजी​ इंटेलिजेंस की ओर से उक्त मामले में चूरू,गंगानगर और हनुमानगढ़ के रहने वाले तीन लोगों से पूछताछ कर रही है|
 
बता दें कि एडीजी मिश्रा ने बताया की हनुमानगढ़ के रहने वाले अब्दुल सत्तार नियमित रूप से पाकिस्तान की यात्रा भी कर रहा है। इंटेलीजेंस ने हाल ही में तीनों जिलों के कुल 23 संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की।​​ फिलहाल इंटेलीजेंस पूरे मामले की जांच कर रही है। जांच में नए तथ्यों का खुलासा हो सकता है।​
​​महानिदेशक पुलिस (इन्टेलीजेंस) ने बताया कि 25 से 28 जून 2022 तक जिला श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ एवं चूरू में ऑपरेशन सरहद चलाया गया​|​​ इस ऑपरेशन के तहत राज्य विशेष शाखा जयपुर की विशेष टीम एवं सीआईडी श्रीगंगानगर की ओर से जिला श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ व चूरू के कुल 23 संदिग्ध व्यक्तियों से संयुक्त पूछताछ की गई।​

​गौरतलब है कि इन्टेलीजेंस​ ​के अनुसार ​पूछताछ के दौरान इनमें से तीन व्यक्ति अब्दुल सत्तार निवासी हनुमानगढ़, नितिन यादव निवासी श्रीगंगानगर और रामसिंह निवासी बाड़मेर जो कि हाल में रतनगढ़, चूरू में रह रहा है, पाकिस्तानी खुफिया ऐजेन्सी के साथ सोशल मीडिया के माध्यम से सम्पर्क में था। ये तीनों पाकिस्तानी खुफिया ऐजेन्सियों को सामरिक महत्व की संवेदनशील सूचनाएं उपलब्ध करवा रहे थे। ​

यह भी पढ़ें-

आने वाला 30-40 वर्ष होगा भाजपा युग – अमित शाह

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें