30.7 C
Mumbai
Friday, June 19, 2026
होमदेश दुनियाआने वाला 30-40 वर्ष होगा भाजपा युग - अमित शाह

आने वाला 30-40 वर्ष होगा भाजपा युग – अमित शाह

भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में शाह ने कहा कि वंशवाद राजनीति, जातिवाद और तुष्टिकरण की राजनीति के कारण वर्षों तक देश को विषम परिस्थितियों का सामना करना पड़ा है|

Google News Follow

Related

हैदराबाद में आयोजित भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारणी की बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित शाह ने भाजपा पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि आने वाला 30 से 40 वर्ष भाजपा युग होंगे| यही उन्होंने यह भी कहा कि भारत विश्व गुरु बनेगा| भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में शाह ने कहा कि वंशवाद राजनीति, जातिवाद और तुष्टिकरण की राजनीति के कारण वर्षों तक देश को विषम परिस्थितियों का सामना करना पड़ा है|

इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री ने नेशनल हेराल्ड मामले में ईडी द्वारा राहुल गांधी को तलब किए जाने के बाद किए गए विरोध प्रदर्शन के लिए कांग्रेस पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि मोदी ने कभी इस तरह का कोई​ कार्य नहीं किया​। मोदी ने भगवान शिव की तरह विपक्ष​ के सभी आरोपों को बड़े ही बेवाकी और सहिष्णुता का परिचय देते हुए सामना किया|

भाजपा आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और ओडिशा सहित अन्य राज्यों में भी सत्ता में आएगी। शाह ने सुप्रीम कोर्ट के उस फैसले को ऐतिहासिक बताया, जिसमें दिवंगत सांसद एहसान जाफरी की पत्नी जाकिया जाफरी की याचिका खारिज कर दी गई थी। जाकिया जाफरी ने 2002 के गुजरात दंगों के मामले में तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी सहित 64 लोगों को एसआईटी की क्लीन चिट को चुनौती दी थी।

​राष्ट्रीय कार्यकारणी को संबोधित करते हुए ​अमित शाह ने दावा किया कि कांग्रेस परिवार की पार्टी बन गई है। उसके कई सदस्य पार्टी के भीतर लोकतंत्र के लिए लड़ रहे हैं। गांधी परिवार आंतरिक संगठनात्मक चुनाव नहीं होने दे रहा है, क्योंकि उसे पार्टी पर अपना नियंत्रण खोने का डर है। विपक्ष असंतुष्ट है और सरकार जो कुछ भी अच्छा करती है उसका विरोध करती रही है।

यह भी पढ़ें-

सामाजिक संदेश के साथ ” वैलिएंट फेम आइकॉन ऑफ महाराष्ट्र 2022″ शो

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,324फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
316,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें