28.7 C
Mumbai
Thursday, July 9, 2026
होमदेश दुनिया'मिर्जापुर: द मूवी' का धमाकेदार टीजर रिलीज, खतरनाक किरदार में दिखे रवि...

‘मिर्जापुर: द मूवी’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, खतरनाक किरदार में दिखे रवि किशन!

टीजर की शुरुआत बेहद शांत लेकिन गंभीर माहौल से होती है, जहां कालीन भैया का किरदार एक बार फिर अपने पुराने अंदाज में दिखाई देता है।

Google News Follow

Related

ओटीटी की सबसे चर्चित सीरीज मिर्जापुर अब बड़े पर्दे पर लौटने जा रही है। इस कड़ी में मेकर्स ने ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का टीजर रिलीज कर दिया है, जिसे देखने के बाद साफ है कि इस बार कहानी पहले से ज्यादा बड़ी, ज्यादा मसालेदार और ज्यादा खतरनाक होने वाली है। टीजर में पुराने किरदारों की वापसी के साथ सत्ता, बदला और एम्पायर की नई जंग का संकेत दिया गया है।

टीजर की शुरुआत बेहद शांत लेकिन गंभीर माहौल से होती है, जहां कालीन भैया का किरदार एक बार फिर अपने पुराने अंदाज में दिखाई देता है। वह पूजा करते हुए कहते हैं कि ‘काबिल औलाद बहुत मुश्किल से मिलती है और कभी-कभी मिलती ही नहीं।’ शुरुआती पल से दर्शकों को मिर्जापुर की वही पुरानी दुनिया याद आ जाती है, जहां हर कदम पर धोखा और हर रिश्ते में एक छिपा एजेंडा होता है।

इसके बाद टीजर का रुख बदलता है और गुड्डू भैया की एंट्री होती है। अली फजल का किरदार इस बार पहले से ज्यादा आक्रामक नजर आता है। वह कहते हैं- ‘आप हिस्ट्री उठाकर देख लो, जितने भी एम्बीशियस गैंगस्टर रहे हैं, सब टॉप पर पहुंचे हैं।’ यानी इस बार उनका लक्ष्य सिर्फ बदला लेना नहीं बल्कि सत्ता को अपने हिस्से में लाना है।

इसी बीच दिव्येंदु शर्मा के मुन्ना भैया की झलक भी दिखाई जाती है, जो अपने पुराने तेवर में हैं। उनकी मौजूदगी टीजर को और भी ज्यादा रोमांचक बनाती है। टीजर में दिखाया गया है कि कहानी इस बार सिर्फ मिर्जापुर शहर तक सीमित नहीं है बल्कि यह जंग पूर्वांचल से आगे बढ़कर बड़े स्तर पर फैल रही है। सत्ता, पैसा और एम्पायर बनाने की होड़ अब एक नई दिशा में जाती दिखाई दे रही है, जहां हर किरदार अपना अलग खेल खेल रहा है।

इस टीजर में एक बड़ा सरप्राइज जितेंद्र कुमार है, जो ‘बबलू पंडित’ के किरदार में नजर आते हैं। उनकी वापसी कहानी में एक नया मोड़ लाती है। इसके अलावा रवि किशन की एंट्री भी कहानी को नया रंग देती है। उनका किरदार टीजर में रहस्यमय और प्रभावशाली दिखाया गया है, जो आगे चलकर बड़े ट्विस्ट लाएंगे।

फिल्म में पंकज त्रिपाठी, अली फजल, दिव्येंदु शर्मा और रविकिशन के अलावा श्वेता त्रिपाठी, जितेंद्र कुमार, अभिषेक बनर्जी, रसिका दुग्गल, श्रिया पिलगांवकर, हर्षिता गौर, सुशांत सिंह, मोहित मलिक, शीबा चड्ढा, राजेश तैलंग, कुलभूषण खरबंदा, सोनल चौहान, प्रमोद पाठक और अनंग्शा बिस्वास अहम भूमिका में नजर आएंगे।

‘मिर्जापुर: द मूवी’ का निर्माण एक्सेल एंटरटेनमेंट और अमेजन एमजीएम स्टूडियोज द्वारा किया जा रहा है। फिल्म का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है जबकि कहानी पुनीत कृष्णा ने लिखी है। इस प्रोजेक्ट को फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म को हिंदी और तेलुगु भाषाओं में 4 सितंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।

यह भी पढ़ें-

‘किसी का घर बम से नहीं उड़ने देंगे’, संजय राउत के पत्र पर बोले मुख्यमंत्री फडनवीस!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,136फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
320,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें