मुंबई-गोरखपुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन की सेवाओं का विस्तार

मुंबई-गोरखपुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन की सेवाओं का विस्तार

मुंबई। यात्रियों की भीड़ को देखते हुए मध्य रेलवे ने 05402/05401 लोकमान्य तिलक टर्मिनस, कुर्ला से गोरखपुर जाने वाली स्पेशल ट्रेन की सेवाओं का विस्तार करने का निर्णय लिया है विवरण इस प्रकार हैं।

05401 गोरखपुर – लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्पेशल की सेवाओं को पुन: 11 अगस्त 2021, 18 अगस्त 2021 और 25 अगस्त 2021 (3 ट्रिप) तक का विस्तार दिया गया है।

05402 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर स्पेशल की  सेवाओं को पुन: 13 अगस्त 2021, 20 अगस्त 2021 और 27 अगस्त 2021 (3 ट्रिप) का विस्तार दिया गया है।
आरक्षण : 05402 स्पेशल ट्रेनों के विस्तारित ट्रिप के लिए विशेष शुल्क पर बुकिंग 4 अगस्त 2021 से सभी कम्प्यूटरीकृत आरक्षण केन्द्रों एवं वेबसाइट www.irctc.co.in पर आरंभ होगी।

Exit mobile version