24 C
Mumbai
Sunday, November 22, 2026
होमदेश दुनियाFacebook ने नफरत फ़ैलाने वाले कंटेंट हटाए, जाने कब से हुई बढ़ोत्तरी

Facebook ने नफरत फ़ैलाने वाले कंटेंट हटाए, जाने कब से हुई बढ़ोत्तरी

Google News Follow

नई दिल्ली। फेसबुक ने नफ़रत और द्वेष भड़काने वाले कंटेंट पर कार्रवाई की है। फेसबुक ने जून 2021 तिमाही में नफरत फ़ैलाने वाले 3.15 करोड़ कंटेंट पर कार्रवाई करते हुए उन्हें हटा दिया। जबकि मार्च 2021 की तिमाही में 2.52 करोड़ पर कार्रवाई की गई।

फेसबुक के वाइस-प्रेसीडेंट (इंटेग्रेटी) गाय रोसेन ने कहा कि हमने जून 2021 तिमाही में 3.15 करोड़ कंटेंट्स पर कार्रवाई की। इसके अलावा इंस्टाग्राम से 98 लाख ऐसे कंटेंट्स हटाए गए, जबकि मार्च 2021 तिमाही में यह संख्या 63 लाख रही थी। लगातार तीसरी तिमाही में फेसबुक पर नफरत बढ़ाने वाली सामग्रियों में कमी देखी गई है। उन्होंने कहा कि जब से इस तरह की सामग्रियों की रिपोर्ट करना शुरू हुआ है, तब से फेसबुक और इंस्टाग्राम पर द्वेष, घृणा व नफरत फैलाने वाले कंटेंट को हटाने में 15 गुना वृद्धि हुई है। उन्‍होंने कहा कि दूसरी तिमाही में अभद्र भाषा की मौजूदगी 0.05 फीसदी थी।
यह वर्ष की पहली तिमाही में 0.06 फीसदी या प्रति 10,000 में छह थी। रोसेन ने बताया कि ये सभी आंकड़े 2021 की दूसरी तिमाही के लिए फेसबुक की सामुदायिक मानक प्रवर्तन रिपोर्ट का हिस्सा हैं। उन्‍होंने बताया कि आपत्तिजनक कंटेंट में आई कमी कंपनी की सक्रियता से काम करने और ऐसी सामग्रियों की पहचान करने में हुए सुधार के कारण दर्ज हुई है।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें