28 C
Mumbai
Tuesday, February 3, 2026
होमक्राईमनामाबोकारो में नकली विदेशी शराब फैक्ट्री पर छापा, 11 गिरफ्तार!

बोकारो में नकली विदेशी शराब फैक्ट्री पर छापा, 11 गिरफ्तार!

मौके से करीब 17 लाख रुपए मूल्य की अवैध विदेशी शराब, 1,563 लीटर तैयार शराब, 360 लीटर स्प्रिट, दो पैकिंग मशीनें और 13 लग्जरी गाड़ियां जब्त की गई हैं।

Google News Follow

Related

झारखंड के बोकारो जिले में नकली विदेशी शराब बनाने की बड़ी फैक्ट्री पकड़ी गई है। झारखंड एटीएस, बिहार मद्य निषेध इकाई और पुलिस की ज्वाइंट टीम की ओर से रविवार को एक बड़ी कार्रवाई में पुलिस ने इस अवैध कारोबार में शामिल 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया।

मौके से करीब 17 लाख रुपए मूल्य की अवैध विदेशी शराब, 1,563 लीटर तैयार शराब, 360 लीटर स्प्रिट, दो पैकिंग मशीनें और 13 लग्जरी गाड़ियां जब्त की गई हैं।

एसडीपीओ पीके सिंह ने बताया कि छापेमारी जिले के नंदुआ स्थित गोपाल सिंह के मकान में की गई, जहां बड़ी मात्रा में नकली विदेशी शराब का निर्माण और पैकिंग का काम चल रहा था। मौके पर कई धंधेबाजों को रंगे हाथ पकड़ा गया। पुलिस ने वहां से शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाले उपकरण, खाली बोतलें, लेबल और रैपर भी बरामद किए।

जांच में खुलासा हुआ है कि यह गिरोह झारखंड और बिहार के कई जिलों में नकली विदेशी शराब की सप्लाई करता था। आरोपी सस्ते स्प्रिट में फ्लेवर और रंग मिलाकर नकली ब्रांड तैयार करते थे और उसे महंगे दामों पर बेचते थे।

बताया गया है कि गिरोह का नेटवर्क इतना मजबूत था कि बिहार में शराबबंदी के बावजूद विदेशी शराब की सप्लाई जारी थी। ऑडी, सफारी और एंडेवर जैसी लग्जरी गाड़ियों से शराब की खेप की ढुलाई की जाती थी।

गिरफ्तार आरोपियों में सौरभ कुमार सिंह, शिवजी गुप्ता, गणेश गोराई, रितेश कुमार सिंह, उत्तम गोराई, संजीव कुमार, रोहित कुमार, बजरंग स्वर्णकार, विकास कुमार, सन्नी कुमार और चंदन कुमार सिंह शामिल हैं।

गिरोह का मुख्य सरगना गोपाल सिंह फिलहाल फरार है। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की है। गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा रही है।

यह छापेमारी चीरा चास थाना प्रभारी चंदन कुमार दुबे के नेतृत्व में की गई, जिसमें झारखंड एटीएस और बिहार मद्य निषेध इकाई की टीमों ने अहम भूमिका निभाई।
यह भी पढ़ें-

इसरो ने बाहुबली रॉकेट से नौसेना सैटेलाइट लॉन्च कर रचा इतिहास!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,285फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
290,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें