29.1 C
Mumbai
Friday, November 6, 2026
होमदेश दुनियाकश्मीरी हिंदुओं के नाम पर गुस्सा क्यों?

कश्मीरी हिंदुओं के नाम पर गुस्सा क्यों?

कश्मीरी हिंदुओं पर सवाल से बीच शो छोड़कर भागे फारुक

Google News Follow

जम्‍मू कश्‍मीर के पूर्व मुख्‍यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला से शनिवार को टाइम्स नाउ नवभारत की चीफ एडिटर नाविका कुमार ने जब कश्मीरी हिंदुओं पर सवाल किया तो वह भड़क गए। इस दौरान वह टीवी शो बीच में ही छोड़कर उठ गए। 

दरअसल जम्मू-कश्मीर और लद्दाख हाई कोर्ट ने 23 मार्च 2003 की रात को पुलवामा के नदीमर्ग में हुए नरसंहार की फाइल दोबारा खोलने के आदेश दिए हैं। ज‍िसमें सेना की वर्दी में आए लश्कर ए तैयबा के आतंकियों ने नदीमर्ग में 24 कश्मीरी पंडितों की गोली मारकर हत्या कर दी थी। मरने वालों में 11 पुरुष, 11 महिलाएं और 2 बच्चे भी शामिल थे। इस मामले की सुनवाई अब 15 सितंबर, 2022 को होगी।   

कश्मीरी पंडितों पर हुए जघन्य अपराधों को लेकर जब फारूक अब्दुल्ला से नाविका कुमार ने सवाल क‍िया गया तो उन्‍होंने कहा क‍ि वो हमारे साथी भाई हैं, पर बात जब उनके ऊपर हुए अत्याचारों की आई तो वह भड़क कर नाविका पर ही हावी हो गए।  

दरअसल टाइम्स नाउ नवभारत के एक शो के दौरान पुलवामा के नदीमर्ग में हुए नरसंहार केस को दोबारा खोलने को लेकर फारूक अब्दुल्ला से सवाल क‍िया गया। इस पर फारूक अब्दुल्ला ने कहा क‍ि अदालत का फैसला स्‍वागत योग्‍य है। हालांक‍ि इस नरसंहार में ह‍िंदुओं के अलावा मुसलमान भी मारे गए थे। ऐसे में फारुक ने कहा कि कोर्ट की तरफ से एकतरफा केस का फैसला कई सवाल उठाता है। हालांक‍ि उन्होंने कहा क‍ि वो कश्‍मीरी पंड‍ितों का घाटी में स्‍वागत करते हैं। 

चीफ एडिटर नाविका ने नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला से जब कश्‍मीर घाटी से हिंदुओं के पलायन पर सवाल क‍िया गया तो वह भड़क गए। उन्‍होंने कहा क‍ि आप जख्‍मों को उखाड़ रही हैं। वो ह‍िंदू हमारे भाई थे। उनके साथ हम मरे और ज‍िए हैं। फारूक अब्दुल्ला ने कहा क‍ि आपके सवाल एकतरफा बीजेपी माइडेड लगाते हैं। यह कहते हुए फारूक अब्दुल्ला शो को छोड़कर चले गए। 

ये भी देखें 

मुंबई नहीं, बल्कि एकनाथ शिंदे का हेड ऑफिस है यहां ?

 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें