28 C
Mumbai
Wednesday, November 18, 2026
होमदेश दुनियाकूनो नेशनल पार्क में मादा चीता ने दिया चार शावकों को जन्म,...

कूनो नेशनल पार्क में मादा चीता ने दिया चार शावकों को जन्म, मंत्री ने ट्वीट कर दी जानकारी

कूनो के बड़े-बाड़े में मादा चीता शियाया ने चार बच्चों को जन्म दिया, केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र सिंह ने ट्वीट करके इस खुशखबरी को साझा किया।

Google News Follow

पिछले साल 17 सितंबर को पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने जन्मदिन के अवसर पर नामीबिया से लाए गए 8 चीतों को कूनो में छोड़ा था, जिन्हें 50 दिन छोटे बाड़ों में क्वारैंटाइन रखने के बाद बड़े बाड़े में शिफ्ट कर दिया गया है। इन चीतों को मध्यप्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में छोड़ा गया था। वहीं इसी साल 18 फरवरी को दक्षिण अफ्रीका से 12 चीतों की दूसरी खेप कूनो लाई गई थी।

कूनो नेशनल पार्क में नामीबिया से आई फीमेल चीता सियाया ने बुधवार को 4 शावकों को जन्म दिया है। केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव ने ट्वीट के इसकी जानकारी दी है। सियाया के प्रेग्नेंट होने की जानकारी 20 दिन पहले ही कूनो नेशनल पार्क के मैनेजमेंट को मिली थी। तभी से उसका खास ख्याल रखा जा रहा था। वहीं दो दिन पहले फीमेल चीता साशा की मौत हो गई थी।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी शावकों की फोटो पोस्ट करके खुशी जताई है।

हालांकि जब एक मादा चीता साशा की मौत की खबर आयी। तब चीता प्रोजेक्ट को लेकर सवाल उठाए जा रहे थे। साशा की मौत दुखी करने वाली थी। लेकिन दुख के बाद सुख देने वाली खबर भी कूनो से आई नए मेहमानों ने इस दुख को खुशी में बदल दिया है। मादा चीता के 4 शावकों के जन्म होने पर पूरे पार्क में खुशी का माहौल है। उम्मीद है कि यदि इसी तरह से चीतों का कुनबा बढ़ा तो जल्द ही कूनो पालपुर के साथ मध्य प्रदेश और देश के दूसरे भागों में भी चीता दौड़ लगाता हुआ नजर आएगा।

ये भी देखें 

नामीबिया से भारत लाये गए ​एक मादा चीता ​की ​गर्भवती होने की संभावना !

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें