28.9 C
Mumbai
Thursday, October 22, 2026
होमदेश दुनियाफिल्म अभिनेता गोविंदा को घर पर बेहोश होने के बाद अस्पताल में...

फिल्म अभिनेता गोविंदा को घर पर बेहोश होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया!

उनके दोस्त और कानूनी सलाहकार ललित बिंदल  ने आईएएनएस को बताया, "गोविंदा घर पर अचानक बेहोश हो गए थे। हालात गंभीर देखते हुए हमने उन्हें फौरन अस्पताल भर्ती करवाया।

Google News Follow

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता गोविंदा की तबीयत काफी बिगड़ने से उन्हें जुहू के क्रिटिकेयर एशिया मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस बात की जानकारी उनके दोस्त और लीगल एडवाइजर ने दी है।

उनके दोस्त और कानूनी सलाहकार ललित बिंदल  ने आईएएनएस को बताया, “गोविंदा घर पर अचानक बेहोश हो गए थे। हालात गंभीर देखते हुए हमने उन्हें फौरन अस्पताल भर्ती करवाया। अभी वे डॉक्टरों की निगरानी में हैं। उनकी सेहत पर पूरी नजर रखी जा रही है।”

तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती गोविंदा फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में ही रहेंगे। इससे पहले, गोविंदा मंगलवार को दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की तबीयत का हालचाल जानने के लिए ब्रीच कैंडी अस्पताल गए थे।

ऐसा पहली बार नहीं है जब अभिनेता स्वास्थ्य समस्या को लेकर अस्पताल में भर्ती हुए हैं। पिछले साल 1 अक्टूबर 2024 को सुबह करीब 4:45 बजे एक हादसे में भी गोविंदा जख्मी हो गए थे। यह तब हुआ जब उनकी लाइसेंसी रिवॉल्वर गलती से चल गई और उनके पैर में जाकर लगी।

तब गोविंदा कोलकाता जाने की तैयारी कर रहे थे। उनके मैनेजर के मुताबिक, गोविंदा अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर को अलमारी के अंदर रख रहे थे। इसी दौरान वह उनके हाथ से गिर गई और गोली चल गई। गोविंदा को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। तीन दिन इलाज के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया था। उस वक्त उनकी पत्नी सुनीता आहूजा और बेटी टीना आहूजा उनके साथ थीं।

फिलहाल डॉक्टर गोविंदा की स्थिति की लगातार निगरानी कर रहे हैं। फैंस और शुभचिंतक सोशल मीडिया पर लगातार दुआएं मांग रहे हैं। गोविंदा के चाहने वाले उम्मीद कर रहे हैं कि उनकी तबीयत जल्द ठीक हो और वे फिर से पर्दे पर अपनी पुरानी वाली हंसी बिखेरते नजर आएं।

यह भी पढ़ें- 

एशेज सीरीज : पर्थ टेस्ट में नंबर-3 पर बल्लेबाजी के लिए उतर सकते हैं ओली पोप!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें