29 C
Mumbai
Saturday, October 17, 2026
होमदेश दुनियानाना पाटेकर के निधन से फिल्म इंडस्ट्री स्तब्ध, अशोक पंडित भावुक हुए!  

नाना पाटेकर के निधन से फिल्म इंडस्ट्री स्तब्ध, अशोक पंडित भावुक हुए!  

बाद में निर्देशक और नाना पाटेकर के बीच झड़प ज्यादा बढ़ गई, जिसके बाद नाना पाटेकर ने फिल्म में काम नहीं किया और उनका रोल परेश रावल को दिया गया था।

Google News Follow
अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबर सामने आने के बाद अभिनेता मुकेश खन्ना और फिल्ममेकर अशोक पंडित ने दुख जताया। आईएएनएस के साथ बातचीत में दोनों ने नाना पाटेकर की डायलॉग डिलीवरी, एक्टिंग और किसानों के प्रति स्नेह की भी तारीफ की।

अभिनेता मुकेश खन्ना ने आईएएनएस के साथ बातचीत में कहा, “मैं नाना पाटेकर से किसी पार्टी में नहीं मिला क्योंकि मैं पार्टियों में कम जाना पसंद करता हूं। हां, हमने साथ में फिल्म गुरु में काम किया था।

इसके बाद माधुरी दीक्षित और संजय कपूर की फिल्म ‘राजा’ में साथ काम किया था लेकिन इस फिल्म में कुछ आपसी मतभेद की वजह से नाना पाटेकर हट गए थे। दरअसल, फिल्म की शूटिंग के दौरान नाना पाटेकर सभी को रोल और बाकी चीजों के बारे में समझाते थे, जिससे हमारे निर्देशक असहज हो गए थे कि निर्देशक तो मैं हूं और सभी रोल के बारे में ये बता रहे हैं।
बाद में निर्देशक और नाना पाटेकर के बीच झड़प ज्यादा बढ़ गई, जिसके बाद नाना पाटेकर ने फिल्म में काम नहीं किया और उनका रोल परेश रावल को दिया गया था।”

उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि नाना पाटेकर जैसा एक्टर न था, न है और आगे भी चलकर नहीं होगा। उनकी क्या डायलॉग डिलीवरी थी। मैं तो कहता हूं एक एक्टर के अंदर 60 प्रतिशत वॉइस अच्छी होती है। वह बहुत अच्छे इंसान थे। मिलिट्री के बीच रहना, किसानों की परेशानी के लिए काम करना, समाज के लिए काम करना, जो कि आज के समय में कोई नहीं करता है।”

अशोक पंडित ने नाना पाटेकर के निधन की खबर सुनते ही आईएएनएस के साथ अपना दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “उनका जाना हमारे मनोरंजन जगत के लिए बहुत चौंकाने वाली बात है।

ऐसा इसलिए क्योंकि उनके बीमार होने की खबर आज तक कभी सामने नहीं आई थी और अचानक से निधन की खबर आना अपने आप में ही बड़ी बात है। जहां तक उनके जाने का सवाल है, पूरी फिल्म इंडस्ट्री स्तब्ध है। नाना पाटेकर अपने आप में एक हस्ती थे, जिस तरह से उन्होंने किसानों को लेकर काम किया है।
मुझे लगता है कि लोगों को उनसे सीख लेनी चाहिए। वो बहुत सामान्य व्यक्ति हैं, उनको जो लगता था वे वही बोलते थे। उन्होंने परफॉर्मेंस को लेकर अपनी पहचान बनाई है। उन्होंने अपनी सादगी से लोगों के दिलों में पहचान बनाई है।”
यह भी पढ़ें-
National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें