28.5 C
Mumbai
Thursday, October 29, 2026
होमक्राईमनामाआरजेडी प्रदेश महासचिव पर फायरिंग, हालात गंभीर!

आरजेडी प्रदेश महासचिव पर फायरिंग, हालात गंभीर!

आरजेडी प्रवक्ता एजाज अहमद ने कहा की, 'बिहार में विपक्षी दलों के आवाज को दबाने के लिए गोलियों का सहारा लिया जा रहा है।'

Google News Follow

बिहार में बदमाशों ने आरजेडी के प्रदेश महासचिव पंकज यादव पर फायरिंग की है। बिहार के मुंगेर में आरजेडी महासचिव पंकज यादव जब मॉर्निंग वॉक पर निकले थे तभी उनपर गोलियां बरसाई गई। गोली लगने के बाद RJD नेता बूरी तरह जख्मी हो गया। उन्हें गंभीर हालात में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना के संबंध में स्थानीय ने बताया कि, पंकज यादव अपने घर से मॉर्निंग वॉक करने मुंगेर हवाई अड्डा स्फियासराय आये थे, जहां पहले से घात लगाए अपराधियों ने पंकज यादव पर ताबड़तोड़ फायरिंग की, हमले में उनके छाती में गोली लगी है। बाइक सवार दो अपराधी घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। ग्रामीणों ने घायल आरजेडी नेता को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें प्राइवेट हॉस्पिटल में रेफर किया।

फ़िलहाल पंकज यादव को मुंगेर नेशनल हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। अस्पताल के सुपरिंटेंडेंट डॉ एम अयूब आलम के नेतृत्व में ऑपरेशन कर सीने में लगी गोली को निकाला गया है। डॉ. प्रशांत त्रिपाठी ने बताया की गोली निकाल ली गई है लेकिन गोली साइन में हार्ट के करीब लगने की वजह से आने वाले कुछ घंटे खतरा हो सकता है। लगातार डॉक्टरों की एक टीम मॉनीटरिंग कर रही है।

यह भी पढ़ें:

तलाक पर मंत्री के बिगड़े बोल; भड़की अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु, कहा, ‘जिम्मेदारी से व्यवहार करो’!

Delhi Crime :दिल्ली के नर्सिंग होम में डॉक्टर की गोली मारकर हत्या!

14 बांग्लादेशी घुसपैठ गिरफ्तार, 9 के पास मिला आधारकार्ड!

आरजेडी प्रवक्ता एजाज अहमद ने कहा की, ‘बिहार में विपक्षी दलों के आवाज को दबाने के लिए गोलियों का सहारा लिया जा रहा है। आज राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश महासचिव पंकज यादव को मुंगेर में मॉर्निंग वॉक के दौरान गोली का शिकार बनाया गया। बिहार में सुशासन के नाम पर किस तरह का शासन चल रहा है यह स्पष्ट रूप से दिख रहा है।’

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें