33 C
Mumbai
Sunday, February 15, 2026
होमदेश दुनियाएयर इंडिया हादसे के बाद अहमदाबाद एयरपोर्ट पर फ्लाइट ऑपरेशन अस्थायी रोक!

एयर इंडिया हादसे के बाद अहमदाबाद एयरपोर्ट पर फ्लाइट ऑपरेशन अस्थायी रोक!

विमान एआई171 में 242 यात्री (क्रू मेंबर्स सहित) सवार थे। एसवीपीआईए के प्रवक्ता ने कहा कि "अहमदाबाद स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट फिलहाल ऑपरेशनल नहीं है।"

Google News Follow

Related

सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (एसवीपीआईए) के अधिकारियों ने गुरुवार को कहा कि एयर इंडिया के लंदन जाने वाले विमान एआई171 के अहमदाबाद एयरपोर्ट के पास दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद एयरपोर्ट से सभी उड़ानों का संचालन अस्थायी रूप से स्थगित कर दिया गया है।

विमान एआई171 में 242 यात्री (क्रू मेंबर्स सहित) सवार थे। एसवीपीआईए के प्रवक्ता ने कहा कि “अहमदाबाद स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट फिलहाल ऑपरेशनल नहीं है।”

प्रवक्ता ने कहा, “अगली सूचना तक सभी उड़ानों का संचालन अस्थायी रूप से स्थगित कर दिया गया है। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे एयरपोर्ट पर जाने से पहले अपनी संबंधित एयरलाइन से लेटेस्ट अपडेट के लिए संपर्क करें।”

प्रवक्ता ने आगे कहा, “हम आपसे सहयोग और धैर्य रखने का अनुरोध करते हैं, क्योंकि अधिकारी इस स्थिति से निपट रहे हैं और आगे के अपडेट जल्द ही उपलब्ध करवाए जाएंगे।”

एयर इंडिया विमान हादसे के दौरान नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू एनडीए सरकार की पहली वर्षगांठ के कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए विजयवाड़ा में थे। विमान दुर्घटना की खबर मिलते ही वे तुरंत अहमदाबाद पहुंचे।

मंत्रालय के एक बयान के अनुसार, “घटना को अत्यंत तत्परता से लेते हुए केंद्रीय मंत्री ने अपने कार्यक्रम को बीच में ही रोक दिया और अब वे व्यक्तिगत रूप से जमीनी स्तर पर स्थिति की निगरानी करने के लिए रवाना हो गए हैं। वे त्वरित कॉर्डिनेटेड रिस्पॉन्स और सपोर्ट के लिए डीजीसीए, एएआई, एनडीआरएफ और गुजरात राज्य प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में बने हुए हैं।”

बयान में आगे कहा गया, “रेस्क्यू और मेडिकल टीम मौके पर मौजूद है। यात्रियों की सुरक्षा और इमरजेंसी रिस्पॉन्स सर्वोच्च प्राथमिकता बनी हुई है। स्थिति को लेकर मंत्रालय द्वारा आगे की जानकारी साझा की जाएगी।”

आधिकारिक बयान के अनुसार, एयर इंडिया का बी787 एयरक्राफ्ट वीटी-एएनबी, अहमदाबाद से लंदन गैटविक के लिए उड़ान एआई-171 का संचालन कर रहा था, जो अहमदाबाद से उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

बयान में कहा गया है, “विमान में 242 लोग सवार थे, जिनमें 2 पायलट और 10 केबिन क्रू शामिल थे। विमान की कमान कैप्टन सुमीत सभरवाल के पास थी, उनके साथ फर्स्ट ऑफिसर क्लाइव कुंदर थे। कैप्टन सुमीत सभरवाल एलटीसी हैं, जिन्हें 8,200 घंटों का अनुभव है। सह-पायलट को 1100 घंटों का उड़ान अनुभव था।”

यह भी पढ़ें-

अहमदाबाद विमान हादसा : राष्ट्रपति मुर्मू, पीएम मोदी समेत नेताओं ने जताया शोक!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,205फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
292,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें