30.2 C
Mumbai
Tuesday, October 20, 2026
होमदेश दुनियामेरे लिए अपनी बेटी को बड़े होते देखना सबसे खूबसूरत सिनेमा है...

मेरे लिए अपनी बेटी को बड़े होते देखना सबसे खूबसूरत सिनेमा है : अली फजल!

जैसे-जैसे हम बड़े होते हैं और अपनी मासूमियत खोते जाते हैं, हम खुद और कला से दूर होने लगते हैं। एक कलाकार की असली लड़ाई यही है, वह अपनी मासूमियत को बनाए रखे।"

Google News Follow
एक्टर अली फजल अपनी आने वाली फिल्म ‘मेट्रो… इन दिनों’ की रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। आईएएनएस को दिए इंटरव्यू में उन्होंने अपने सबसे खास सिनेमाई पलों को लेकर खुलासा किया और कहा कि उनके लिए सबसे खूबसूरत सिनेमा अपनी बेटी को बड़े होते हुए देखना है।

इंटरव्यू के दौरान आईएएनएस ने जब अली से सवाल पूछा, “जिज्ञासा और अवलोकन, क्या आप इन्हें किसी कलाकार की असली पूंजी मानते हैं?”

इस सवाल का जवाब देते हुए अली फजल ने कहा, “हां, मैं ऐसा मानता हूं। मैं हाल ही में पिता बना हूं और मुझे लगता है कि मेरी जिंदगी का सबसे खूबसूरत ‘सिनेमा’ अपनी 10 महीने की बेटी को बड़ा होते देखना है।

इसमें वही दो बातें हैं, जो कलाकार के लिए जरूरी होती हैं, जिज्ञासा और अवलोकन। एक छोटे बच्चे में जो मासूमियत और अनजानापन होता है, वही उसे खास बनाता है। उसमें हर पल कुछ नया होता है।
जैसे-जैसे हम बड़े होते हैं और अपनी मासूमियत खोते जाते हैं, हम खुद और कला से दूर होने लगते हैं। एक कलाकार की असली लड़ाई यही है, वह अपनी मासूमियत को बनाए रखे।”

फिल्म ‘मेट्रो… इन दिनों’ के लिए अली फजल पहली बार डायरेक्टर अनुराग बसु के साथ काम कर रहे हैं। इस पर जब उनसे पूछा गया कि अनुराग बसु की कौन सी फिल्म उनकी पसंदीदा है, तो उन्होंने तुरंत जवाब दिया, “मेरे लिए ‘जग्गा जासूस’, उसके सीन अलग थे।

भले ही फिल्म बहुत बड़ी हिट नहीं हुई, लेकिन मुझे पता है कि वह क्या करना चाहते थे। इसके अलावा, ‘बर्फी’ मेरे लिए एक दिल से निकली हुई कहानी है, एकदम फ्रेश और हटके।”

फिल्म ‘मेट्रो… इन दिनों’ में अली फजल के अलावा अनुपम खेर, पंकज त्रिपाठी, कोंकणा सेन शर्मा, आदित्य रॉय कपूर, सारा अली खान, फातिमा सना शेख और नीना गुप्ता भी अहम किरदार में हैं। यह फिल्म शहरों की तेजतर्रार जिंदगी से जुड़ी कुछ लोगों की कहानी है।

फिल्म को गुलशन कुमार और टी-सीरीज ने प्रस्तुत किया है। इसे भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, अनुराग बसु और तानी बसु ने बनाया है। ‘मेट्रो… इन दिनों’ 4 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

 
यह भी पढ़ें-

प्रधानमंत्री मोदी प्रतिनिधिमंडल के काम से खुश हैं : गुलाम अली खटाना!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें