32 C
Mumbai
Tuesday, September 29, 2026
होमदेश दुनियापूर्व सीएम कल्याण सिंह की तबीयत खराब,सीएम योगी मिलने पहुंचे

पूर्व सीएम कल्याण सिंह की तबीयत खराब,सीएम योगी मिलने पहुंचे

Google News Follow

Related

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की तबीयत खराब हो गई है। शनिवार शाम को शरीर में ज्यादा सूजन बढ़ने पर उन्हें लखनऊ के राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में एडमिट कराया गया है। उनका इलाज मेडिसिन विभाग के डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा है। पूर्व सीएम की हालत अभी स्थिर बताई जा रही है। तबीयत बिगड़ने की सूचना पर रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनसे मिलने लोहिया संस्थान पहुंचे। यहां उन्होंने डॉक्टर्स से कल्याण सिंह का हाल-चाल जाना। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करीब 10 मिनट संस्थान में रहे और डॉक्टरों से पूर्व सीएम कल्याण सिंह के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। इस दौरान चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना भी सीएम योगी के साथ मौजूद रहे।
कल्याण सिंह लंबे समय से बीमार चल रहे हैं। पिछले हफ्ते भी कल्याण सिंह को लोहिया मे भर्ती कराया गया था। तब खून की जांच में यूरिया व क्रिटिनिन बढ़ा मिला था। लोहिया संस्थान के प्रवक्ता डॉ. श्रीकेश सिंह ने बताया कि क्रिएटिनिन लेवल में बढ़ोत्तरी हुई है, फिलहाल उनकी तबीयत स्थिर है। कल्याण सिंह पहली बार कल्याण सिंह जून 1991 में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने थे। भाजपा के तेज तर्रार नेताओं में शामिल रहे कल्याण सिंह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के तौर पर बाबरी मस्जिद विध्वंस को लेकर खासे चर्चा में रहे। बाबरी मस्जिद विध्वंस के बाद उन्होंने इसकी नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए 6 दिसंबर 1992 को मुख्यमंत्री पद से त्यागपत्र दे दिया था। इसके बाद कल्याण सिंह सितंबर 1997 से नवंबर 1999 तक फिर से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने।

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,197फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
335,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें