30.3 C
Mumbai
Wednesday, June 17, 2026
होमदेश दुनियापूर्व सीएम शिबू सोरेन को ब्रेन स्ट्रोक, राष्ट्रपति ने ली तबीयत की...

पूर्व सीएम शिबू सोरेन को ब्रेन स्ट्रोक, राष्ट्रपति ने ली तबीयत की जानकारी!

पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन की तबीयत नाजुक बनी हुई है। चिकित्सकों के अनुसार, ब्रेन स्ट्रोक के कारण उनके शरीर के बाईं ओर पैरालिसिस हो गया है।

Google News Follow

Related

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन की तबीयत नाजुक बनी हुई है। वे दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती हैं। चिकित्सकों के अनुसार, ब्रेन स्ट्रोक के कारण उनके शरीर के बाईं ओर पैरालिसिस हो गया है। फिलहाल उन्हें आईसीयू में रखा गया है, जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम उनकी लगातार निगरानी कर रही है।

अस्पताल सूत्रों के अनुसार, आईसीयू में केवल सीमित लोगों को ही उनसे मिलने की अनुमति दी गई है। इस बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन भी अस्पताल में मौजूद हैं। शिबू सोरेन की हालत जानने के लिए झारखंड से कई मंत्री और कांग्रेस नेताओं ने भी दिल्ली पहुंचकर हालचाल लिया है, लेकिन सुरक्षा एवं चिकित्सकीय दिशा-निर्देशों के चलते सभी को मुलाकात की अनुमति नहीं दी जा रही।

शिबू सोरेन के स्वास्थ्य लाभ की कामना को लेकर झारखंड में लोगों की ओर से दुआओं का दौर जारी है। राज्य के विभिन्न मंदिरों, मस्जिदों और गिरजाघरों में उनके शीघ्र स्वस्थ होने के लिए विशेष प्रार्थनाएं की जा रही हैं।

बता दें कि गुरुवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अस्पताल जाकर उनका हालचाल जाना था। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत कई नेता और कार्यकर्ता शीघ्र उनके स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। रघुवर दास ने भी हेमंत सोरेन को फोन कर उनके पिता शिबू सोरेन की जानकारी ली है। शिबू सोरेन के बीमार होने के बाद से सीएम हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन, विधायक बसंत सोरेन लगातार दिल्ली में ही डेरा डाले हुए हैं।

यह भी पढ़ें-

IVRI में राष्ट्रपति मुर्मू का संबोधन, बेटियों की भागीदारी को बताया शुभ संकेत!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,340फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
315,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें