28 C
Mumbai
Monday, November 16, 2026
होमक्राईमनामातेलंगाना की सिगाची फार्मा फैक्ट्री में धमाका, 10 की मौत का दावा!

तेलंगाना की सिगाची फार्मा फैक्ट्री में धमाका, 10 की मौत का दावा!

​तेलंगाना के दमकल अधिकारियों ने बताया, 'घटना सिगाची फार्मा कंपनी, पासमैलारम फेज 1 में हुई। 11 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं। करीब 15-20 लोग घायल हुए हैं।'

Google News Follow
तेलंगाना के संगारेड्डी जिले में सोमवार को एक फार्मा प्लांट में हुए विस्फोट में करीब 15-20 लोग घायल हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि घायल लोगों को बचा लिया गया है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बचाव अभियान जारी है।​ 
तेलंगाना की एक रासायनिक फैक्टरी में विस्फोट की खबर आ रही है। धमाका इतना जबरदस्त था कि आसपास के लोग दहशत में आ गए। पूरे इलाके में धुएं का गुबार देखा गया। आग की ऊंची-ऊंची लपटों ने फैक्टरी को पूरी तरह से ढक लिया।
इस बीच तेलंगाना अग्निशमन अधिकारी ने हादसे की पुष्टि करते हुए कहा कि संगारेड्डी के मेडक में सिगाची फार्मा कंपनी, पासमैलाराम फेज 1 के एक रिएक्टर विस्फोट हुआ। मौके पर 11 दमकल गाड़ियां पहुंच गई हैं। करीब 15-20 लोग घायल हुए हैं।

अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को तेलंगाना के संगारेड्डी जिले के पासमैलारम फेज 1 इलाके में एक केमिकल फैक्टरी में हुए विस्फोट में एक दर्जन से अधिक कर्मचारी घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही 11 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और आग बुझाने के काम में जुट गईं।
​ 
​तेलंगाना के दमकल अधिकारियों ने बताया, ‘घटना सिगाची फार्मा कंपनी, पासमैलारम फेज 1 में हुई। 11 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं। करीब 15-20 लोग घायल हुए हैं।’

इस बीच प्रशासन बचाव अभियान चला रहा है। अभी तक उन्हें घटनास्थल से कोई शव नहीं मिला है। संगारेड्डी के पुलिस अधीक्षक परितोष पंकज ने एएनआई से बात करते हुए कहा, ‘अभी तक हमें कोई शव नहीं मिला है। बचाव अभियान जारी है। हम कुछ समय में अपडेट करेंगे।’

​यह भी पढ़ें-

पूर्व सीएम शिबू सोरेन को ब्रेन स्ट्रोक, राष्ट्रपति ने ली तबीयत की जानकारी!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें